विकसित भारत के लौह पुरूष है शाह

0
111

रूद्रपुर/ देहरादून(नगर संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नए भारत के लौहपुरुष की संज्ञा दी जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धारा 37० को समाप्त कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का काम किया है और इसके साथ ही सीएए को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिंदू शरणार्थियों को सम्मान दिया है। यहां रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखण्ड निवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे विघटनकारी शक्तियां सिर उठाने का प्रयास नहीं कर पा रही हैं। आज देश ने सहकारिता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। धामी ने कहा है कि आज का उत्सव प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हो रहा है। आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तीसरी ग्राउंड सेरेमनी आयोजित हो रही है।
उन्होंने कहा कि निवेश का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह केवल आर्थिक निवेश नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध संभावनाओं और जनभागीदारी पर आधारित समेकित विकास का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि आज 1342 करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजाओं का शिलान्यास भी होगा। धामी ने कहा है कि यह सभी योजनएं प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड से लगाव को सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि जीआईएस 2०23 के दौरान हमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मागर्दशन, प्रेरणा और सशक्त नेतृत्व में उत्तराखंड निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज वोकल फॉर लोकल, स्किल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। हमने सिंगल विंडो सिस्टम में सुधार किया साथ ही तीस से अधिक नीतियों को लागू कर निवेशकों को बेहतर माहौल दिलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए यूके स्पाइस नाम से एजेंसी स्थापित करने के साथ ही निवेश मित्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब निवेशकों को अनावश्यक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY