एसटीएफ और दून पुलिस का पंचायत चुनाव में शराब तस्करी पर प्रहार

0
192

चंडीगढ़, हरियाणा की शराब चुनाव में परोसने का था खेल
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव को देखते हुए शराब तस्करों पर नजर रखने के आदेश दिये जिससे कि चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्हें शराब न परोसी जा सके। एसटीएफ भी शराब तस्करों पर अपनी रडार लगाये हुये है तो वहीं राजधानी के पुलिस कप्तान ने भी सभी बैरियरों पर शराब तस्करी को लेकर पुलिस बल को अलर्ट किया हुआ है। एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए चंडीगढ़ व हरियाणा से बडी मात्रा में की जा रही शराब तस्करी के खेल पर बडा वार किया है और पुलिस टीमों ने तीन शराब तस्करों को लाखों रूपये की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे गये शराब तस्करों ने इस बात से पर्दा उठाया है कि वह यह शराब पंचायत चुनाव में परोसने के लिए आ रहे थे।
उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उत्तराखंड में चंडीगढ़ हरियाणा से लाई जा रही शराब के खेल पर बडा वार करते हुए लाखों रूपये की शराब बरामद की है। एसटीएफ ने विकासनगर और सहसपुर पुलिस के साथ मिलकर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
विदित हो कि एसटीएफ पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर और राजधानी के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने अपने मातहत सभी अधिकारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कड़े दिशा निर्देश दे रखे हैं। इसी के चलते एसटीएफ को भी विभिन्न प्रकार के अपराधों एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखे जाने एवं उन पर कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर और अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ और दून पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड में होने जा रहे हैं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी मात्रा में हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़ से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में किए जाने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत एसटीएफ की एक टीम को इस पर गोपनीय सूचना एकत्रित कर कड़ी कार्रवाई किए जाने के बारे में बताया गया था। जिसके फलस्वरुप आज प्रातः कुल्हाल बैरियर थाना विकासनगर पर उत्तराखंड एसटीएफ टीम द्वारा थाना विकासनगर की पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर एक हरियाणा नम्बर की पिकअप गाड़ी नंबर एचआर 61 इ- 0364 को रोककर चेक किया गया तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी, जिससे दो शराब तस्कर रोहतास निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा एवं आनंद ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करों के कब्जे से बरामद पिकअप वाहन से 202 पेटी चंडीगढ़ हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। पकड़े गए शराब तस्करों द्वारा पूछताछ में बताया कि फतेहपुर,धर्मावाला थाना सहसपुर के निवासी विजयपाल के यहां उसने अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ है’और वही से वो इस शराब की सप्लाई देहरादून क्षेत्र के अन्य जगहों पर करता है। पकड़ी गई शराब को भी ये लोग विजयपाल को ही देने जा रहे थे। जिस पर ’एसटीएफ टीम द्वारा थाना सहसपुर पुलिस से संपर्क कर चौकी इंचार्ज धर्मावाला एवं चौकिंग चार्ज हरबर्टपुर को साथ लेकर विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ हरियाणा मार्का बरामद हुई है। उपरोक्त दोनों स्थलों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़,हरियाणा मार्क बरामद की गई है इन दोनों प्रकरणों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में थाना विकास नगर और थाना सहसपुर पर दो अलग-अलग अभीयोग पंजीकृत किए गए हैं।
एसटीएफ और दून पुलिस ने मौजूदा दौर में अपराधियों, नशा तस्करों और शराब तस्करों के खिलाफ बडा ऑपरेशन चला रखा है और पंचायत चुनाव को लेकर उनकी नजरें शराब तस्करों पर टिकी हुई थी जिसके चलते पुलिस टीमों ने पंचायत चुनाव में आ रही लाखों रूपये की शराब का राज बेनकाब कर तीन शराब तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया दिया।

LEAVE A REPLY