हरिद्वार(संवाददाता)। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिव भक्त कावडिय़ों के चरण धो कर एवं हैलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभी नंदन किया। सनातन धर्म के सबसे पवित्र मास श्रावण में भगवान शिव की भक्ति में जहां सभी लीन रहते है कही गंगा के पावन तट हरिद्वार से चलने वाली कावड़ यात्रा तपस्या एवं भक्ति का अनूठा संगम है। शिवभक्त जिस प्रकार से पूरी ऊर्जा एवं उत्साह में साथ इस यात्रा को करते हैं यह सनातनधर्म के भगवामय ध्वजा सी प्रतीत होती हैं। सनातन सभ्यता के प्रतीक इस यात्रा में शिव भगवान के प्रति भक्ति उनके श्रद्धा को प्रदर्शित करता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा सामान्य यात्रा नही है। यह हमारे धर्म के प्रति सच्ची आस्था रहती है। वो भी वक्त था जब सरकारों द्वारा इस यात्रा का नोटिफिकेशन तक भी जारी नही होता था। व्यवस्था के नाम पर सब कुछ गंगा जी पर छोड़ दिया जाता था। शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा नही लाठियां तक बरसाई जाती थी। वही लोग आज भी यात्रा पर सवाल उठाए जा रहे है। नमाज की पैरवी की जा रही है। आज भी उन्हर इस यात्रा से परेहज है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं मेला प्रशासन की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा जिस धैर्यता एवं जिम्मेदारी के साथ मेले का प्रबंधन किया जा रहा उससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों आने वाली चुनौतियों से बेहतर प्रकार से निपटाते हुए मेले की सफलता का इतिहास लिखेंगे। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक,विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, अखाड़ा परिषद के राष्ट्री अध्यक्ष रविन्द्र पूरी आदि उपस्थित थे।

