एलटी चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करवाने को हरसंभव सहायता करेगी कांग्रेस

0
113

देहरादून(संवाददाता)। पिछले कई महीनों से अपनी नियुक्ति के लिए दर दर भटक रहे एलटी चयनित अभ्यर्थियों को समर्थन देने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आन्दोलंतरत अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी अति शीघ्र नियुक्ति के लिए हरसंभव प्रयास करेंगें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वह बहुत व्यथित हैं कि यूके ट्रिपलएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद पिछले छह महीनों से राज्य के शिक्षित 1352 अभ्यर्थी अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं और सरकार और सरकारी सिस्टम उनकी समस्या के समाधान प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है जिसके कारण आज इतनी बरसात के मौसम में खुले असमान के नीचे भीगते हुए चयनित अभ्यर्थियों को सड़क पर धरने में बैठना पड़ रहा है।
इस अवसर पर माहरा ने कहा कि वह उनकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे व आवश्यकता पडऩे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से भी मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आंदोलनरत एलटी अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश कांग्रेस उनके एक सूत्री मुद्दे पर सड़क सदन व न्यायालय हर जगह पूरी ताकत किस्त खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को उच्च न्यायालय नैनीताल में उनके मामले की पैरवी राज्य सरकार के महाधिवक्ता पूरी तत्परता से करें और इसके लिए कांग्रेस राज्य सरकार के न्याय विभाग व मुख्य सचिव से भी आग्रह करेगी व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क में भी लडऩे को तैयार है।
इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि अगर 25 जुलाई को भी यह मामला नहीं सुलझा तो पार्टी के विधानमंडल दल में इस मुद्दे को रखा जाएगा जिससे। विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पार्टी युद्ध पर सदन में सरकार से सवाल पूछे और सरकार पर दबाव बनाया जाए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण के साथ ही एलटी चयनित अभ्यर्थियों के नेता रोहित असवाल, गौरव नौटियाल, जोगेंद्र नाथ, रमेश पांडे, जोगेंद्र नाथ, रोहित असवाल, बलदेव पंवार, नरेंद्र सिंह, विवेक उनियाल, आरती असवाल समेत बड़ी संख्या में एलटी चयनित अभ्यर्थिय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY