धामी के भ्रष्टाचारमुक्त उत्तराखण्ड़ को देख लगी मिर्ची

0
98

अफवाह उड़ाने वालों को रास नहीं आ रहे सीएम
राजनेताओं, कलमवीरों और सफेदपोशों को पुष्कर दिखा रहे आईना
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड़ के मुख्यमंत्री ने राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए जो संकल्प लिया था उस संकल्प पर वह हर दिन खरा उतरते चले गये और आज राज्य के अन्दर भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों पर मुख्यमंत्री का जो प्रहार चल रहा है उससे राज्य की जनता मुख्यमंत्री को अपना नायक मान चुकी है। एक आम इंसान से लेकर संत समाज ने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचारमुक्त उत्तराखण्ड के सपने को साकार होता देख जब उन्हें बडे मंच से सम्मान दिया तो उन्हें दिये गये सम्मान से काफी राजनेताओं, कलमवीरों और सफेदपोशों को एक बडी मिर्ची लगी हुई है और अफवाह उडाने में माहिर इस गठजोड़ को मुख्यमंत्री के बढते कदम रास नहीं आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ऐसे गठजोड रखने वालों को अपने विकास का आईना दिखाकर उन्हें यह संदेश दे रहे हैं कि उनका विजन सिर्फ उत्तराखण्ड को गुलजार करने का है और अफवाह उडाने वालों का काम तो सिर्फ अफवाह उडाना ही होता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड़ को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए जो एक लम्बी छलांग लगाई है उसे देखकर उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि दिल्ली में बैठे दिग्गज राजनेता भी गदगद नजर आ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक यह मान चुके हैं कि मुख्यमंत्री सरकार चलाने के लिए स्वच्छ और पारदर्शी शैली अपनाये हुये हैं जिससे उत्तराखण्ड आज एक नई उडान पर तेजी के साथ उडता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों, लैंड, लव, थूक जेहाद के खिलाफ एक बडा ऑपरेशन चलाये हुये हैं जिससे हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है कि अगर धामी राज में उन्होंने अपने नापाक इरादों को धरातल पर उतारने की कोशिश की तो उन पर शिकंजा कसना तय है। मुख्यमंत्री पिछले चार सालों से राज्य के अन्दर अलौकिक चारधाम यात्रा करा रहे हैं और उन्होंने बडे संकल्प के साथ शीतकालीन यात्रा कराने का जो साहस दिखाया उस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री की खुलकर पीठ थपथपाई थी और वह उत्तरकाशी में शीतकालीन यात्रा को एक बडी पहचान देने के लिए खुद आये थे उससे संदेश गया था कि मुख्यमंत्री राज्य के अन्दर एक बडे विजन के साथ धर्म को आगे ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अन्दर ऑपरेशन कालनेमि चलाकर आस्था के साथ खिलवाड करने वाले पाखंडियों पर प्रहार शुरू किया है तबसे वह देशभर में हिन्दुत्व रक्षक के रूप में अपनी एक बडी छवि बना गये हैं। उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के संकल्प पर उन्होंने जिस तरह से विजय पाई है उसको लेकर एक आम इंसान से लेकर संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बडे सम्मान के साथ नवाजा है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साफ कहा है कि उनको मिला यह सम्मान उत्तराखण्ड की डेढ करोड जनता का प्यार है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचारमुक्त उत्तराखण्ड बनाने का जो साहस दिखाया और अब हर तरफ उनकी शान में कसीदे पढे जा रहे हैं उसको लेकर राज्य के काफी सफेदपोश, राजनेता और काफी कलमवीरों को इन दिनों बडी मिर्ची लगी हुई है और मिर्ची लगने का आलम यहां तक है कि वह फिर अफवाहों का बाजार सजाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दबंगता के साथ बढ रहे कदमों को देखकर सफेदपोश, राजनेता और कुछ कलमवीरों के गोपनीय बने हुये गठजोड की नींद उडी हुई है कि आखिरकार मुख्यमंत्री को हर तरफ राज्य का नायक बनने पर उन्हें सर माथे पर बिठाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY