देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को चार साल पहले देश के प्रधानमंत्री ने सरकार चलाने का जो मंत्र दिया था उस गुरूमंत्र पर सरकार चलाने के लिए मुख्यमंत्री रात-दिन आगे बढ़े हुये हैं और चार साल से वह बेदाग होकर सरकार चलाकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आंखों के तारे बने हुये हैं। उत्तराखण्ड से अपराधियों और माफियाओं का काल बन चुके मुख्यमंत्री ने बडे-बडे भ्रष्टाचारियों को जमीदोज करने के लिए जो ऑपरेशन चलाया हुआ है उसको देखते हुए राज्य की जनता तो गदगद है ही साथ में मोदी टीम के मंत्री भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल हो रखे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर यूसीसी लागू करके देशभर में अपनी धमक दिखाई थी और उनके इस धाकड़ फैसले पर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उन्हें अपना खुलकर आशीर्वाद देकर यह संदेश दे दिया था कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक नई दिशा में ले जाने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री ने चार साल से ऑपरेशन लव एंड लैंड जिहाद के बाद अब कालनेमि शुरू किया है उससे वह देशभर के संत समाज में अपनी एक बडी छवि बना गये हैं कि हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री बडे विजन के साथ काम कर रहे हैं। ऑपरेशन कालनेमि से मुख्यमंत्री का राजनीतिक रूतबा खूब बुलंद हो रहा है और अब मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं और ऐसी प्रबल संभावनायें हैं कि देश के प्रधानमंत्री उन्हें राज्य के अन्दर कालनेमि शुरू करने को लेकर उनकी पीठ थपथपा कर उन्हें एक बडे विजन का मुख्यमंत्री होने का अपना आशीर्वाद देंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की झोली में बडी-बडी विकास योजनायें डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये गुरूमंत्र पर सरकार चलाने का जो दौर शुरू कर रखा है उससे आज राज्य के मुखिया का राजनीतिक रूतबा इसलिए भी बुलंद हो रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मान चुके हैं कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को विकास के नये पथ पर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने अपने आशीर्वाद देने का जो दौर शुरू कर रखा है उससे राज्यवासियों को यह इल्म हो चुका है कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने के लिए बडे विजन के साथ काम कर रही है। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हाईकमान ने बडे-बडे फैसले लेने के लिए खुली छूट दे रखी है और उन्हें किसी भी फैसले के लिए दिल्ली नहीं जाना पडता।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अन्दर कम समय के भीतर ही यूसीसी लागू करके देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की राजनीतिक पाठशाला में अपने आपको अव्वल लाकर खडा कर रखा है। मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून बनाया तो उसकी धमक भी देश के अन्दर दिखाई पडी थी और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून को लेकर उनकी खूब पीठ थपथपाई थी। उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां संत समाज का वास है और संत समाज आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना खुला आशीर्वाद इसलिए दे रहा है कि वह हिन्दुत्व की रक्षा करने के लिए हमेशा आगे आये हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अन्दर ऑपरेशन कालनेमि चलाकर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले पाखंडी साधुओं के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है और उसकी गूंज देशभर में खूब गूंज रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में हैं और ऐसी सम्भावनायें हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्भवत: उनकी मुलाकात कभी भी हो सकती है और मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन कालनेमि को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाकर उन्हें अभेद सरकार चलाने का एक बार फिर आशीर्वाद देने के लिए आगे आयेंगे?

