ऑपरेशन कालनेमि चलाकर ताकतवर सीएम बने पुष्कर

0
120

फर्जी बाबाओं की कुंडली खंगाल रहे है कप्तान ‘अजय’
कप्तान का अल्टीमेटमः एक-एक कालनेमि को खदेड़ देंगे
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि का असर अब पूरे राज्य में दिखने लगा है राजधानी देहरादून में तो पुलिस कप्तान इन फर्जी भगवाधारियों की कुंडली खाने में लगे हुए हैं पुलिस को आशंका है के कुछ अपराधी किस्म के लोग भी अन्य राज्यों से आकर इस तरह के वस्त्र पहन कर यहां घूम रहे हो हालांकि पुलिस लगातार ऐसे लोगों का सत्यापन करती है परंतु अब इस ऑपरेशन के तहत इन सभी का पूरा खाखा तैयार किया जा रहा है और यह देखा जा रहा है कि आखिरकार यह लोग कहां से आए हैं. पुलिस ने अब तक जिन बाबो को पकड़ा है उन बाबो में कई अपराधी किस्म के लोग भी हैं। राजधानी में तो एक बांग्लादेशी भी भगवा वस्त्र धारण करके लोगों को आशीर्वाद देते हुए पकड़ा गया है। राजधानी के पुलिस कप्तान तो सीएम के ऑपरेशन कालनेमि को जनपद में सफल बनाने के लिए खुद मोर्चा संभाले हुये हैं और वह खुद भी सड़कों पर पाखंडी साधुओं को खोज निकालने के लिए अपनी टीम के साथ निकल पडते हैं और तीसरे दिन भी तीन दर्जन के करीब पाखंडी साधुओं को पुलिस ने अपने शिकंजे में लेकर यह दिखा दिया कि राजधानी की पुलिस सीएम के विजन को धरातल पर उतारने के लिए रात-दिन एक कर रही है।
देहरादून के कप्तान अजय सिंह का कहना है कि हमें उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद चौक चौराहे और गली मौहल्ले में घूमने वाले यह फर्जी लोग अब दिखाई नहीं देंगे कई बार यह लोग अपराध में शामिल हो जाते हैं क्योंकि इन्हें हर गली की हर घर की बारीकी से समझ रहती है इसलिए अब ऐसे लोगों से कड़ाई से पेश होना ही पड़ेगा पुलिस के साथ-साथ आम जनता को भी जागरुक होकर पुलिस का साथ देना होगा और अगर ऐसे लोग कहीं पर भी दिखाई देते हैं तो संबंधित थाने में जाकर उनकी जानकारी दें. उनका कहना है कि पुलिस इस बात का भी ध्यान रख रही है कि किसी सही बाबा भिक्षुक को इस कार्रवाई के तहत परेशान ना किया जाए हम उन्हीं लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं जो अवैध तरीके से या फिर बिना किसी जानकारी के भगवा वस्त्र धारण करके लोगों को पागल बना रहे हैं। वहीं आज एक बार फिर पुलिस कप्तान ने बहरूपियो के चेहरे से नकाब हटाने के लिए ‘ऑपेरशन कालनेमि’ शुरू किया। मुख्यमंत्री के ऑपरेशन कालनेमि को जनपद के चप्पे-चप्पे पर सख्ती के साथ चलाकर पाखंडियों को दबोचने का बडा ऑपरेशन कप्तान अजय सिंह ने चला रखा है। अभियान के तीसरे दिन अलग- अलग थाना क्षेत्रों से साधु संतों के भेष में घूम रहे गैर राज्यो के 23 ढोंगी बाबाओं के साथ कुल 34 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियान के तहत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की कप्तान द्वारा स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस द्वारा 03 दिनों में 82 ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को लगातार आदेश दिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व ऑपरेशन कालनेमि अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने तथा लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस कप्तान द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। कप्तान के आदेश पर आज तीन दर्जन ढोंगी बाबाओं को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया जो आवाम की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

LEAVE A REPLY