मुख्यमंत्री के विजन को बाबा के पोते ने सराहा

0
120

हरिद्वार(संवाददाता)। नीम करोली वाले बाबा के एकमात्र वंशज उनके पोते डॉ धनंजय शर्मा अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में पहुंचकर वह कनखल स्थित मां आनंदमई के आश्रम में रुके और उसके बाद हरिद्वार में मिसरपुर जगवती विहार निवासी गौरा देवी शर्मा के घर में पहुंचे. यहां पर गौरा देवी के परिवार के सदस्यों ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। नीम करोली बाबा के पोते ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के विजन की खूब की तारीफ।
डॉ धनंजय शर्मा ने बताया कि लंबे समय के बाद वह हरिद्वार में आए हैं इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी। मध्य प्रदेश से हरिद्वार पहुंचे डॉक्टर धनंजय शर्मा ने कहा कि बाबा के नैनीताल धाम में सरकार जिस तरह से विकास के कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है बहुत जल्द सरकार भक्तों के रहने के लिए वहां पर एक आवासीय व्यवस्था कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि आज उस पूरे क्षेत्र में बाबा के धाम की वजह से रौनक बढ़ गई है। हरिद्वार में गौरा देवी शर्मा के घर पहुंच कर उन्होंने बाबा से जुड़ी कई बातें सबके साथ शेयर करें लगभग 2 घंटे तक उन्होंने बाबा से जुड़े प्रवचन भी किए। उन्होंने बताया कि बाबा कैसे 4० साल तक निर्विरोध अपने गांव के प्रधान रहे और उनके चमत्कार से जुड़े कई किस्से डॉक्टर धनंजय ने बताएं उन्होंने बताया कि एक बार एक ही समय पर एक ही दिन बाबा लखनऊ और आगरा में मौजूद रहे और आज इस बात को हर कोई जानता है। उन्होंने कहा कि 1० तारीख को गुरु पूर्णिमा के दिन वृंदावन में बाबा की समाधि स्थल आश्रम पर हजारों भक्तों की भीड़ पहुंचती है इस बार भी वृंदावन में एक बड़ा आयोजन गुरु पूर्णिमा के मौके पर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY