उत्तरकाशी(संवाददाता)। जनपद के मोरी विकास खंड के ग्राम ओडाटा तोक स्थित गुर्जर बस्ती में देर रात एक घर की दीवार ढह गई जिससे उसमें रह रहे परिवार के दो बडे और दो दूधमुहे बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां बचाव व राहत कार्य शुरू किया तो यह देखकर दंग रह गये कि मलबे के अन्दर चार लोग मौत की नींद सो गये थे।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मोरी विकास खंड के ग्राम ओडाटा तोक स्थित गुर्जर बस्ती की दीवार गिरने से एक ही परिवार के दूध मुंह बच्चे समेत चार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद राजस्व एवं एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचे है। हादसा शुक्रवार आधी रात को हुआ है गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई।जिसमें सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उसकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 1० माह की बेटी सलमा दूध मुंह बच्चे समेत चार की मौत के रूप में हुई है।

