ऑपरेशन टनल सफलता की और…

0
250

इस अवसर पर एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद ने बताया कि बड़कोट वाले छोर से होरिजेंटल ड्रिलिंग का कार्य शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि जिसमें तीसरा ब्लास्ट कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्थान से लगभग आठ मीटर कार्य पूरा हो गया है। इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पूर्व में अंदर फंसे श्रमिकों के साथ वीडियो के माध्यम से संवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि अब एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की मदद से ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिसमें वायर, माइक्रोफोन और स्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि श्रमिकों की मेंटल हेल्थ को ध्यान रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात कराई जा रही है। अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार होने के उपरांत अंदर फंसे श्रमिको की सबसे पहले डॉक्टर से बात करवाई गई। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सभी श्रमिकों की एक-एक करके डॉक्टर से बात करवाई जा रही है एवं उनका हाल-चाल जाना जा रहा है। उन्होंने कहा अंदर फंसे लोगों को जरूरी दवाइयां भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मूलभूत सामग्री जैसे टॉवल, ब्रश, छोटे कपड़े भी भेजे जा रहे है। इस दौरान प्रेस ब्रीफिंग प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY