आप ने उठाई मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

0
122

देहरादून(नगर संवाददाता)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने संयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मणिपुर में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की और इस अवसर पर राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और उन्हें जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
इस दौरान बडी संख्या में आप पदाधिकारियों ने मणिपुर में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार पर मणिपुर सरकार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की । इस मौके पर आप की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मणिपुर सरकार का इस्तीफा मांगा एवं केंद्र सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि मणिपुर में हालात बद से बदतर हो गये है।
इस अवसर पर वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर पी रतूड़ी ने कहा कि इस वक्त देश के हालात आपातकाल जैसे हो गए हैं और जहां महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने मणिपुर का हवाला देते हुए पूरे देश में जिस प्रकार से महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है उस पर चिंता व्यक्त की ।
इस अवसर पर गढ़वाल मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मणिपुर की घटना को प्रत्येक भारतवासी के लिए शर्मसार होने वाली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि जहां नारी को देवी एवं शक्ति स्वरूपा समझा गया है उसी देश में नारियों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पैरों तले कुचल रही है ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना ने महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का इस्तीफे की मांग की । इस मौके पर प्रवक्ता कमलेश रमन ने भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण को दुखद बताया है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर रिहाना परवीन, सुधा पटवाल, विपिन नेगी ,महिपाल सिंह, सुरेंद्र बिंद्रा ,इकबाल राव, नासिर खान, सीपी सिंह ,अशोक सेमवाल, प्यारा सिंह, गोपाल शर्मा ,आयशा कुरेशी ,राजवीरी शर्मा ,पंकज अरोड़ा सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY