आंदोलनकारियों ने शहीद श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजलि

0
134

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व क्रांतिकारी शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर उनको याद करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर आज प्रात: श्रद्धांजलि सभा में राज्य आंदोलनकारी सांस्कृतिक मोर्चे की अध्यक्षता करते हुये सुलोचना भट्ट ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को सुमन जी कघ्े त्याग तपस्या को याद करना चाहिये कि किस प्रकार उन्होंने आमजन मानस कघ्े लियघ् राजशाही कघ्े खिलाफ 84 दिनों की भूख हड़ताल करते हुये अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती और सुशील त्यागी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा सरकार से मांग की कि हमारें प्रदेश कघ्े क्रांतिकारी व शहीदों कघ्े इतिहास को पाठ्यक्रम में राज्य बनने के बाद भी नहीं जोड़ा गया जो दु:खद हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता महिपाल कंडारी एवं रवि नेगी के साथ ओमवीर सिंह कहा कि आज श्रीदेव सुमन के बलिदान कघ्े बारे में नई पीढ़ी कोसों दूर हैं। आज हम उनका स्मरण अवश्य कर रहें हैं लेकिन उनकघ्े संघर्ष के अनुरूप हम आत्मसात नहीं कर पा रहें हैं। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिजन की ओर से मुकेश नारायण शर्मा और लुशुन टोडरिया ने पुष्प चढ़ाते हुये कहा कि सुमन ने अपने भूख हड़ताल से देश दुनियां का ध्यान आकर्षण किया था इतनी कम आयु में उन्होंने जिस प्रकार राजशाही के खिलाफ आवाज उठाई उससे टिहरी क्षेत्र में एक नई क्रांति को जन्म दिया था। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्यत: जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , सुलोचना भट्ट , सुशील त्यागी , महिपाल कंडारी , रवि नेगी , विनोद असवाल, देवेश्वरी रावत , प्रभा देवी, राजेन्द्र गैरोला आदि अन्य आंदोलनकारी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY