बारिश से जगह-जगह तबाही

0
391

साहिया(संवाददाता)। जौनसार बावर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जगह जगह तबाही मची हुई है जौनसार बावर क्षेत्र साहिया में 32 बेड के बने सीएचसी सेंटर साहिया अमलावा नदी के बहाव से खतरे के जद में है साथ ही नदी से तीस परिवार के लोगो को भी खतरा बना हुआ है।
रात्रि 2 बजे अचानक अमलावा नदी का जल स्तर बढ़ गया और पानी का बहाव अस्पताल की और चला गया जिससे अस्पताल की सुरक्षा दीवार बह गई मोहल्ले में रहने वाले लोग उठ गए अस्पताल के समीप रह रहे तीस परिवार के लोग बाहर आकर इधर उधर चले गये वह अस्पताल परिसर में रह रहे स्टाफ के लोग भी अपने अपने कमरों से बाहर आ गए।नदी के जल स्तर से सहिया अस्पताल और तीस परिवार को खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग अंबाडी पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य नही करवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण बहादुर सिंह,रणवीर राय,प्रभु सिंह चौहान,महेंद्र सिंह,प्रताप सिंह,आदि लोगो का कहना है की पिछले एक वर्ष से सिंचाई विभाग अंबाड़ी को साहिया अस्पताल आसपास बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाने की मांग की गई लेकिन विभाग ने अन्य जगह बाढ़ सुरक्षा के कार्य करवा दिये अस्पताल के आसपास कोई कार्य नहीं करवाया जिसका खामियाजा आज तीस परिवार के लोगो और करोड़ों की लागत से बने साहिया अस्पताल के भवन को उठाना पड़ रहा है साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज साहिया और प्राथमिक विद्यालय पाटन को भी खतरा बन गया है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी साहिया डॉक्टर विक्रम सिंह तोमर का कहना है की अस्पताल नदी के किनारे बना हुआ है इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है अस्पताल को नदी से बचाने के लिऐ प्रयास लगातार किये जा रहे है। कालसी एसडीएम युक्ता मिश्रा का कहना है की साहिया अस्पताल का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया है संबंधित विभाग को भी निर्देशित किया गया है लगातार बारिश हो रही है मौसम खुलते ही सुरक्षा कार्य करवाए जायेंगे।

LEAVE A REPLY