पुरोला में कुदरत ने बरपाया कहर

0
406

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। शुक्रवार देर रात्रि को मूसलाधार बारिश व बादल फटने से भारी तबाही हुई है। पुरोला में आधी रात को बादल फटने से छाड़ाका खड्ड उफान पर है जबकि कोर्ट रोड़ के भवन खतरे की जद में , कमल नदी भी उफान पर ।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंच कर आपदा प्रबंधन कार्यों की निगरानी कर रेखीय विभागों को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से हुई क्षति एवं राहत कार्यों के संबंध मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों व अधिकारियों को घटना स्थल पर तैनात रहते हुए तत्काल राहत कार्य किए जाने एवं आवश्यक सेवाओं को तत्काल सुचारू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । डीएम रूहेला ने बताया कि प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरण की जा रही है तथा विभागों से परसंपत्तियों की क्षति होने का विवरण मांगा गया है। डीएम ने बताया कि पुरोला में बाजार एक हिस्सा ख़तरे की जद में हैं। उधर पोरा गांव ,पुजली गांव, सहित कई स्थानों पर कृषि भूमि और एक पुलिया बहने व 1 गोवंश की मौत की खबर है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू करने सहित अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर बंद सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।
उधर उप तहसील धौन्तरी के अंतर्गत ग्राम धौन्तरी में श्चद्मद्भ आवासीय भवनों को क्षति होने की सूचना है। उत्तरकाशी लम्गांव मोटर मार्ग धौन्तरी के पास मार्ग बाधित होने की सूचना है। बता दें कि भारी बारिश के चलते जिले के 4० ग्रामीण मार्ग , गंगोत्री- यमुनोत्री हाईवे बंद है।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड व गंगनानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। यह गंगा-यमुना, कमल नदी, टोस श तमाम गाद गदेरे उफान पर है। अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलवा घुसा है। विद्यालय की सभी 15० छात्राएं सुरक्षित हैं। पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस तथा प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं। उधर डुण्डा तहसील के धौंतरी गांव के ऊपर भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मला घुसा है। जहां पर प्रशासन की टीम तड़के ही पहुंच चुकी है। छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं ह्म्द्धह्व श श्चद्मद्भ में कुछ भवनों, वाहनों, सडक आदि को क्षति पहुंची है, विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज विकासखंड पुरोला के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

LEAVE A REPLY