कांग्रेसियों ने फू ंका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला

0
271

देहरादून(नगर संवाददाता)। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा और वहां व्याप्त अराजकता के लिए केंद्र सरकार को दोषी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी और महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला थापा के संयुक्त नेतृत्व में एस्ले हॉल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज किया।
यहां महिला कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में इकटठा हुए और वहां पर मणिपुर की घटना पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हॉल चौक पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि केंद्र और मणिपुर दोनों में भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार है लेकिन दोनों सरकार मणिपुर हिंसा के मामले में दोनों बुरी तरह असफल रही हैं। अब तीन महिलाओं के साथ यौन हिंसा के शर्मनाक मामले ने तो पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस राजनीतिक जुमलेबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश मे सशक्त सरकार और डबल इंजन सरकार का दम भरती है लेकिन मणिपुर में भाजपा की विफलता से लोग समझ गए हैं कि केवल बातों से सरकार नहीं चला करती। उन्होंने कहा कि भारत में मणिपुर जैसी कई संवेदनशील क्षेत्रीय समस्याएं हैं, जिनको अब तक की सरकारें संवेदनशील तरीके से ही देखती आयी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की यह बड़ी कमी है कि वह इस तरह की समस्याओं की संवेदनशीलता और जटिलता को समझे बिना अचानक फैसले लेकर ये जाहिर करती है कि उनके पास इस देश की सारी समस्याओं का जादुई समाधान है। उन्होंने कहा कि चाहे नोटबन्दी का मसला हो या अग्निवीर योजना, ये सब इसी तरह के उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मणिपुर में बुरी तरह असफलता का खामियाजा मणिपुर की तीन महिलाओं को भुगतना पड़ा।
उन्होंने कहा कि खुद मणिपुर के मुख्यमंत्री कहते हैं कि ग्राउंड पर ऐसे अनेकों मामले मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास विदेश यात्राओं का पूरा समय है लेकिन अपने देश मणिपुर जाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष ने इस घटना पर प्रधानमंत्री के हमेशा की तरह मौन रहने की आलोचना की तब जाकर वह मणिपुर की घटना पर कुछ बयान दे सके।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से मुख्य प्रवक्ता गरिमा दौसनी, आशा मनोरमा शर्मा, सुनीता प्रकाश, पूनम सिंह, मनीष नागपाल ,चंद्रकला नेगी ,पुष्पा पवार ,अनुराधा तिवारी, अमित खन्ना ,सविता सोनकर , शिवानी थपलियाल, देविंदर कौर,पिया थापा , पूनम कंडारी, निधि ,अभिषेक तिवारी ,राजेश पुंडीर, नवीन जोशी, मुनिक अहमद, अमित भंडारी, शकील मसूरी, रॉबिन त्यागी ,मंजू त्रिपाठी , संजय भारती ,मोहम्मद फारुख, विरेंदर पंवार, सुरेंद्र सैनी ,सूरज क्षेत्री , प्रदीप कुमार ,गोपाल सिंह , कुलदीप नरूला ,राहुल तलवार, भूपेंद्र नेगी, उदय सिंह रावत, रोहित , ललित भद्री , आदर्श सूद, हेमंत उप्रेती , नरेश बगवाल, अक्षय मेहता ,आलोक मेहता , विनय , देवेन्द्र सिंह, पिंटू मौर्य , अंकित थापा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY