मुख्य सचिव डॉक्टर संधू को मिला छह माह का सेवा विस्तार

0
570

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू को भारत सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है और अब वह 31 जनवरी 2०24 तक सेवा में बने रहेंगें।
यहां भारत सरकार की तरफ से अंडर सेक्रटरी भूपिन्द्र पाल सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के 3० जून 23 को भेजे गए पत्र के अनुसार डॉ एस एस संधू का सेवा विस्तार किया जाता है और डॉ संधू की नियमित सेवा 31 जुलाई को समाप्त हो रहा था और मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए सेवा विस्तार पाने वाले डॉ सुखबीर राज्य के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नृप सिंह नपलच्याल और सुभाष कुमार को भी दो बार सेवा विस्तार दिया जा चुका है और डॉ एस एस संधू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विश्वासपात्र अधिकारी के रूप में माने जाते है और डाक्टर एस एस संधू की केंद्र में भी मजबूत पकड़ है।
इस अवसर पर बताया गया कि राज्य की अफसरशाही में भी उनकी मजबूत पकड़ है और इसे देखते हुए यह सम्भावना जतलाई जा रही थी कि वह मुख्य सचिव बने रह सकते हैं और जिसके चलते आखिरकार डाक्टर संधू को सेवा विस्तार मिल ही गया और वह 31 जनवरी 2०24 तक पद पर बने रहेंगें।

LEAVE A REPLY