शहरी विकास मंत्री का कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर कर किया विरोध

0
396

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल )। जिले के प्रभारी मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि आपदा के समय में भाजपा के मंत्री उत्तरकाशी पिकनिक मनाने आये हैं अग्रवाल तत्काल इस्तीफा दें। इस बीच भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को इसी किसी तरीका से रोका।
बता दें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल गुरुवार देर सायं उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे हैं। देर सायं पहुंचे  मंत्री अग्रवाल ने गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान के साथ बाबा काशीविश्वनाथ मंदिर के  दर्शन कर राज्य की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार जिले के प्रभारी मंत्री  जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ ही जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा कार्यों की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पूरा शेड्यूल बदल चुका था। कार्यक्रम अनुसार 9रू3० बजे प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करना था उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी लेकिन प्रभारी मंत्री रात्रि विश्राम निम में किया और वहीं पर ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शुक्रवार नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से जैसे प्रभारी मंत्री का काफिला वापस निकल रहा था कि एन आई एम रोड पर कांग्रेसियों ने मंत्री का घेराव करने की तैयारी कर रखी थी।
कांग्रेसियों का कहना है कि आपदा के समय जिले के प्रभारी मंत्री जनपद से गायब है और जब वीरवार को उत्तरकाशी आए तो एन. आई. एम. में पिकनिक मनाने आये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया। कांग्रेसियों का आरोप था कि उत्तरकाशी में कूड़ा निस्तारण पर कोवई त्वरिवत कार्यवाही नहीं हुई।जिला योजना की बंदरबाँट हो रही और जनहित के कार्यों की उपेक्षा हो रही। उन्होंने कहा है कि उत्तरकाशी शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति है लोग परेशान हैं शहर में एक भी कार्य नहीं हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मनीष राणा पूर्व राज्यमंत्री का घनानंद नौटियाल, शहरी अध्यक्ष दिनेश गौड़ , भूपेश कुडियाला, आदि मौजूद रहे है।

LEAVE A REPLY