डोईवाला(पवन सिंघल)। चमोली में नमामि गंगे प्लांट में करंट लगने से सोलह लोगों की हुई मौत पर जहां सरकार पीडितों के अंासू पोछने के लिए आगे आ रखी हैं वहीं कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए उसे निशाने पर लेना शुरू कर दिया है और डोईवाला में इस घटना से नाराज कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर पीडित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हादसे में सोलह लोगों की मौत के बाद इस मुद्दे पर अब राजनीति शुरू होती हुई दिखाई दे रही है जबकि सरकार के मुखिया ने साफ ऐलान किया है कि इस दुर्घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
आज लोकसभा के अंतर्गत डोईवाला चौक पर जिला कांग्रेस पछवा दून के तत्वाधान में चमोली में हुई दर्दनाक घटना जिसमें कई लोग हताहत और कई लोग घायल हुए के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया इस मौके पर उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी ने भी शिरकत करी तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस झकझोर करने वाली घटना मैं प्रदेश सरकार की लापरवाही साफ साफ नजर आती है क्योंकि यह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास विराजमान हैं नैतिकता उनकी इस पद में रहने की बिल्कुल नहीं रह जाती है उन्होंने कहा अब ऊर्जा विभाग के अधिकारी इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं एक दूसरे पर इस लापरवाही को थोपने की कोशिश कर रहे हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर पीडि़त परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए और घायलों की देखभाल के लिए उच्च स्तर पर प्रबंध करना चाहिए।
कार्यक्रम में पुतला दहन से पहले मृतकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन भी सभी कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस पछवा दून के अध्यक्ष श्री मोहित उनियाल सागर मनवाल गौरव चौधरी गिनी नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी मनोज नौटियाल युवा कांग्रेस के साहिल अली सत गौरव मल्होत्रा बलविंदर सिंह संजय खत्री अब्दुल कादिर हाजी अमीर हसन कमल गोला उस्मान श्री सतनाम आदि उपस्थित रहे।
