हादसा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

0
303

देहरादून(नगर संवाददाता)। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से हुई 16 लोगों की मृत्यु से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही आपदा प्रभावित क्षेत्र है और ऊपर से सरकारी महकमों की आपराधिक लापरवाहियां और परस्पर दोषारोपण राज्य के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार मालन नदी का पुल हो या चमोली का हादसा सब जगह भारी लापरवाही के कारण घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि यहां भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट, जल संस्थान, यूपीसीएल, और आउटसोर्स एजेंसी के बीच तालमेल की कमी थी और घटना के लिए एक दूसरे की जिम्मेदारी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि 415 वोल्ट की सप्लाई वाले परिसर में इतनी भारी मात्रा में करंट कैसे फैला। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जब सुबह परिसर के उपकरण बुरी तरह जले हुए मिले तो अधिकारियों ने लोगों को बड़ी संख्या में वहां क्यों जमा होने दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी जनहानि हुई है। भाजपा सरकार का सारा ध्यान नई नई योजनाओं को लॉन्च करने और प्रचार प्रसार का हल्ला मचाने पर ही रहा है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट को इतना शोर मचा कर प्रारंभ किया गया, लेकिन चमोली के एसटीपी प्लांट को देख कर ही लग रहा है कि वह संरचनात्मक रूप से कितना दोषपूर्ण और जोखिमकारी है।
उन्होंने कहा कि नदी के किनारे बनी लोहे की संरचना में इंसुलेशन की व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस प्रकरण में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि घटना की समयबद्ध जांच की जाए। इस अवसर पर डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार शीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे और अविलम्ब मृतकों को 5० लाख तथा घायलों को 1० लाख का मुआवजा प्रदान करे। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदर्शन व पुतला फूंकने वालों में मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल ,पूरन सिंह रावत,गरिमा दसौनी, हरजीत सिंह ,गोपाल सिंह गरिया, डॉ अरुण रतूड़ी, सुनीता प्रकाश, राजेश पुंडीर, अशोक वर्मा, अभिषेक तिवारी, पूनम कंडारी ,सईद अहमद जामल,सतेंद्र पंवार,मोहन जोशी, सूरज क्षेत्री, अल्ताफ अहमद, संजय भारती, फारूख, मान सिंह रावत, मनीष गर्ग, अजीत शर्मा, आलोक मेहता, रामकुमार थपलियाल, नरेश बंगवाल, राजेंद्र राज, विनय कुमार , भूपेंद्र नेगी, संजय गौतम, लकी राणा,अवधेश,नवीन , उदय सिंह रावत, विकास ठाकुर, विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY