भावुक हुये सीएम

0
147

चमोली/देहरादून। नमामि गंगे के चल रहे प्रोजेक्ट में करंट आने से सोलह लोगों की मौत से समूचा उत्तराखण्ड दहल गया और हर तरफ इन मौतों को लेकर आवाम के मन में एक बडी पीडा देखने को मिल रही है। सरकार और सिस्टम ने अकाल मौत में समाये लोगों के परिजनों के आंसू पोछने के लिए अपने कदम आगे बढा रखे हैं और करंट से झुलसे हर घायल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और उन्होंने घायलों का इलाज कर रहे डाक्टरों को साफ संदेश दिया है कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाये। मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर जहां दुख व्यक्त किया वहीं उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक सतंप्त परिजनों से जब मुलाकात की तो वह काफी भावुक हो गये और उनके मन में एक बडी पीडा देखने को मिली इसके साथ ही उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों को हर सम्भव मद्द देने का जहां खुला ऐलान किया वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इन मौतों के कारणों की गहनता से जांच होगी और जो भी इसमें दोषी होगा उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक -एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा इनकी हर संभव मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि बीते रोज जैसे ही करंट से सोलह लोगों की मौत की खबर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लगी तो उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी और उन्होंने चमोली के डीएम व पुलिस कप्तान को दलबल के साथ बचाव व राहत कार्य में तेजी के साथ जुटने के आदेश दिये थे जिसके बाद प्रशासन ने गंभीर रूप से झुलसे घायलों को तत्काल हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर का सहारा लिया और उसमें घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रवाना किया गया था। बीते रोज मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी घटनास्थल नहीं पहुंच पाये थे लेकिन वह घायलों को देखने के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में पहुंचे थे। आज सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने चमोली में घटनास्थल की ओर अपने कदम आगे बढाये और उसके बाद उन्होंने इस हृदयविदारक घटना को लेकर मृतकों के परिजनों को संतावना दी कि सरकार उनके साथ है और जब वह उनसे मुलाकात कर रहे थे तो उस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी भावुक नजर आये और उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे सभी घायलों से मुलाकात की और उन्हें दिलासा दिलाया कि उनके इलाज में कोई कमी नहीं रखी जायेगी और अफसरों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाये।

LEAVE A REPLY