भटवाड़ी के जखोल गांव के ऊपर फटा बादल

0
193

भटवाड़ी/उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। विकास खण्ड भटवाड़ी के जखोल गांव के ऊपर बादल फटने सेआवासीय भवन व गौशालाओं पर भरा मलबा आ गया है। गांव में जलभराव की स्थिति हालांकि ग्रामीण सुरक्षित है। ग्राम प्रधान नीलम रमोला ने बताया की गांव में भय का माहोल है। आज सुबह जखोल गांव के ग्रामीण जैसे ही सोने से उठे की सुबह सुबह अचानक गांव के ऊपर बादल फट गया जिसके कारण एक साथ मलवा पत्थर वह पानी आना शुरू हो गया जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों एक जगह सुरक्षित स्थानों पर चले गए और एक साथ अधिक मलवा पत्थर आने से कुछ आवासीय भवन व गौशालाओं में मलवा पत्थर गिर गये। जिससे जन हानि व पशु हानि तो नहीं हुई पर गौशाले व आवासीय भवनों को क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी ने सैंज मनेरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग को भी अवरुद्ध हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर दरार भी दिख रही है अगर बारिश लगातार इसी प्रकार होती है तो कुछ भी हो सकता है फिलहाल ग्रामीणों द्वारा पानी को गांव की दूसरी और परिवर्तन किया गया है।

LEAVE A REPLY