कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर दुर्घटना में दो की मौत

0
292

थराली(संवाददाता)। कर्णप्रयाग -ग्वालदम मोटर मार्ग पर धनियाधार के पास बोलेरो वाहन यू के 11 टी ए 2388 अनियंत्रित होकर 1०० मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें नो लोग सवार थे घटना सुबह लगभग 11रू15बजे की है 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में चल रहा है जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ रेफर कर दिया गया है मृतकों में राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष बिहार हाल निवासी तलवाड़ी,सरस्वती देवी पत्नी कृष्णानंद उम्र लगभग 43 वर्ष निवासी रेतोली श्रीकोट जनपद बागेश्वर के हैं घायलों में रोहित पुत्र गंभीर शाह उम्र 28वर्ष चालक निवासी बेनोली थराली, कुमारी अनिता पुत्री प्रताप राम उम्र 19 वर्ष ग्राम दाबो ग्वालदम, फुनी देवी पत्नी प्रताप राम उम्र लगभग 43 वर्ष दाबो, गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे ग्राम जोला उम्र 21 वर्ष, अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष ग्राम उतरों कर्णप्रयाग हरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह रावत उम्र 47 वर्ष ग्राम थाला, प्रवीण पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस वन दिल्ली हैं जिनमें से 3 घायल अमित नेगी, फुनी देवी, अनीता पुत्री प्रताप राम को हायर सेंटर बैजनाथ रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी रविंद्र जुवाठा तहसीलदार प्रवीन नेगी, एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान चलाया वही तलवाड़ी के स्थानीय लोगों द्वारा भी घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की गई।

LEAVE A REPLY