प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में जबसे सत्ता की कमान पुष्कर सिंह धामी ने संभाली है तबसे उन्होंने कांवड यात्रा को राज्य के अन्दर ऐतिहासिक बनाने के लिए बडे जज्बे के साथ शिव भक्तों का धर्मनगरी में स्वागत करने का जो सिलसिला शुरू किया था वह सिलसिला आज भी बरकरार है। भोलों की बारात में डीजे बजाने पर अब कोई बैन नहीं है और इसी से शिव भक्तों के मन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर एक बडा सम्मान देखने को मिल रहा है क्योंकि कांवड शुरू होते ही जिस तरह से भोलो की बारात का इंतजाम पुष्कर सिंह धामी ने खुद संभाला है और हर की पेडी पर कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें जो एक आनंद का अनुभव दिया है उससे लाखों कांवडियों के मन में एक आशा की किरण जाग गई है कि उत्तराखण्ड की धर्मनगरी में जल लेने के लिए जब वह प्रवेश करेंगे तो उनका भव्य स्वागत होगा। सीएम का जज्बा कांवडियों को खूब रास आ रहा है और यही कारण है कि उत्तराखण्ड में आने वाले कांवडियों के लिए पुलिस प्रशासन ने जहां भण्डारे का आयोजन कर रखा है वहीं वह धर्मनगरी व जलाभिषेक वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित किये हुये हैं जिसे देखकर साफ झलक रहा है कि भोलों की बारात के जश्न में सब रंगे हुये नजर आ रहे हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते वर्ष धर्मनगरी में आने वाले कांवडियों की व्यवस्था को लेकर जो प्लान तैयार किया था उस प्लान को देखकर कांवडियों के मन में पुष्कर सरकार को लेकर एक बडी आस्था देखने को मिली थी और इतनी बडी कांवड में तिनकाभर भी कोई शोर कांवडियों की ओर से देखने को नहीं मिला था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिव भक्तों को डीजे लाने और बजाने के लिए खुली छूट दी थी जिससे डीजे की धुन पर शिव भक्तों की भक्ति देखकर आम आदमी भी उसमें बह गया था। अब राज्य के अन्दर एक बार फिर कांवड यात्रा शुरू हो गई है और भोलों की बारात का इंतजाम मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने खुद अपने हाथों में संभाला है। मुख्यमंत्री ने कांवड क्षेत्र में आने वाले इलाकों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को साफ संदेश दे रखा है कि वह शिव भक्तों के साथ मधुरता के साथ पेश आयें और किसी भी कांवडियों को तिनकाभर भी कोई पीडा न हो। मुख्यमंत्री के विजन को भापकर प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने कांवड इलाकों में आने वाले कांवडियों का जिस तरह से आदर सत्कार करने का बीडा उठा रखा है वह देखते ही बन रहा है। प्रशासन और पुलिस के अफसर कांवडियों के लिए भण्डारों और उनके रहने की व्यवस्था का इंतजाम कर रहे हैं और कांवड में आने वाले हर कांवडिये को इस बात का आभास कराया जा रहा है कि पुष्कर सरकार उनके सत्कार में धर्मनगरी के द्वार पर खडी है। डीजे की धुन पर शिव भक्त भक्ति में लीन होकर आगे बढ रहे हैं जिसे देखकर आम आदमी भी इस दृश्य का आनंद ले रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा के दौरान कांवडियों पर पुष्प वर्षा करने का जो सिलसिला शुरू किया है वह सिलसिला कांवड के अंत तक देखने को मिलेगा और यही कारण है कि अब प्रशासन, पुलिस के अफसर अपनी टीमों के साथ उन स्थानों पर भी कांवडियों में जोश भर रहे हैं जहां उनके लिए भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।