कप्तान ने ग्राम प्रहरियों के साथ किया मंथन

0
214

पौड़ी गढ़वाल(संवाददाता)। पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने थाना रिखणीखाल का आकस्मिक निरीक्षण किया और ग्राम प्रहरियों के साथ थाना परिसर में बैठक की। जिनमें मुख्यत: तीन बातों के सन्दर्भ में बताया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति मॉड्यूल व एसओएस बटन की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये अपने-अपने गांवो में महिलाओं एवं युवतियों का गौरा शक्ति मॉड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा गांवों में जाकर साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित जागरूकता चौपाल लगायी जा रही है उसमें अपने गांव वासियों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें साथ ही साइबर हेल्प लाइन नम्बर-193० बारे में जानकारी देकर अपने माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु बताया गया। गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की अवंछनीय गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनकी सूचना थाना प्रभारी को देने हेतु बताया गया। साथ ही बताया गया कि आप हमारे पुलिस विभाग का एक अभिन्न अंग है विभाग के लिए लगन से कार्य करना आपकी प्राथमिकता है। सभी ग्राम प्रहरी के रिखणीखाल क्षेत्र में आने से काफी खुश हुये। महोदया द्वारा सभी को बरसाती और जेकेट वितरित किये गये जिससे सभी ग्राम प्रहरियों में वर्दी की पहचान के रुप में एकरुपता आये। सभी ग्राम प्रहरियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार प्रकट किया गया।
आकस्मिक निरीक्षण के तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लेकर थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनों का नियमानुसार निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मी को सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुन कर निस्तारण हेतु निर्देश किया गया।थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढग़ से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण कर उपकरणों का रखरखाव उचित तरीके से करने तथा थाने के प्रशासनिक भवनों की मरमत का कार्य किये जाने हेतु प्रस्ताव बनानें हेतु थानाध्यक्ष रिखणीखाल को निर्देशित किया गया। सत्यापन की कार्यवाही में तेजी लाने एवं माननीय न्यायालय से प्राप्त छ.ठ.ॅ (गैर जमानती वारण्ट) व ठ.ॅ की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना क्षेत्र के स्कूल व कॉलेजों एवं जनमानस के मध्य अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समय-समय पर अपने थाना क्षेत्र के दूरस्थ गाँवो में जाकर महिला एवं बच्चों सम्बन्धी अपराधों, साईबर अपराधों के सम्बन्ध में गाँवो के व्यक्तियों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी साथ ही पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY