देवी देवताओं की मूर्तियों पर चला पीला पंजा

0
136

ऋषिकेश(संवाददाता)। जी-2० के दौरान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती में विदेशी मेहमानों के स्वागत के चलते किए जा रहे सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों को देखते हुए हिंदू देवी देवताओं की प्राचीनतम मूर्तियों को प्रशासन के पीले पंजे की भेंट चढा दिया गया है । जिसके बाद सनातन धर्मियों में प्रशासन के विरुद्ध रोष उत्पन्न हो गया है।
गुरुवार की आधी रात को त्रिवेणी घाट पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के दौरान भगवान गणेश और शीतला माता की मूर्तियों को भी तोड़ दिया गया है। इससे पूर्व विगत शनिवार को साईं, के साथ गंगा ,जमुना व सरस्वती की मूर्ति को प्रशासन ने पीले पंजे से हटा दिया था। खंडित मंदिर के संस्थापक महंत गोपाल गिरी का कहना है कि इन मूर्तियों के लिए उनके पास कोर्ट का आदेश भी है। मूर्ति हटाए जाने को लेकर संतों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह शीघ्र ही प्रशासन के विरुद्ध न्यायालय का दरवाजे पर भी न्याय दिलाने और मूर्तियों को पुनस्र्थापित किए जाने के लिए जाएंगे। वहीं षड्दर्शन साधू समाज ,अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के अंतरराष्ट्रीय  अध्यक्ष बाबा भूपेंद्र गिरी ने मूर्तियां तोड़े जाने की घोर निंदा करते हुए मूर्ति तोडऩे वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।

LEAVE A REPLY