देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने जोशीमठ को बचाने के लिए जिस तरह से खुद वहां कैंप कर रखा है वह यह बताने के लिए काफी है कि जोशीमठ का दर्द उन्हें किस कदर सता रहा है। सुबह की शुरूआत उन्होंने नरसिंह मन्दिर में भगवान की पूजा अर्चना करके की जहां उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि जोशीमठ में आये इस संकट से जोशीमठवासियों को बचा लें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मन्दिर में पूजा अर्चना कर गाय माता तिलक किया और वहां के आचार्यों से भी जोशीमठ को बचाने के लिए मंथन व चिंतन किया। भगवान के दर पर जिस तरह से मुख्यमंत्री ने जोशीमठ को बचाने के लिए पूजा अर्चना की उससे जोशीमठ वासियों को भी एक सकून मिला।