गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

0
119

गौचर(संवाददाता)। उत्तराखंड का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गौचर मेला अपनी सांस्कृतिक आन बान शान और ऐतिहासिक सांस्कृतिक रौनक के साथ शुरू हो गया है। ईष्ट रावल देवता की पूजा के साथ गौचर में 7०वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शानदार आगाज उल्लास और उमंग के साथ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का विधिवत् उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका बैंड की मधुर धुन के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान को मिनि स्टेडियम के रूप में विकसित करने और गौचर मेले के सफल संचालन के लिए 1० लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्व राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊॅचाईयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशिष्ट और ऐतिहासिक मेला हमारे राज्य के प्रमुख मेलों में से एक है और इसमें सरकार के अधिकांश विभाग भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेले हमारे जीवन में इन्द्रधनुषी रंगों की तरह हैं और जीवन में ताजगी और उत्साह भर देते हैं। प्राचीन समय में, जब संचार और परिवहन की कोई ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, तो इन मेलों ने सामाजिक ताने बाने को बुनने में बहुत मदद की और लोगों का सामाजिक और व्यावहारिक दायरा बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पर्यटन तो हमारे राज्य की लाईफ लाईन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग द्वारा रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हमारी आर्थिकी को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का निर्माण तथा निर्माणाधीन रोप वे परियोजनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। सीएम ने कहा जब तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य नहीं बन जाएगा, हम चौन से नही बैठेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश गैरोला को गोविंद प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान और यूथ फाउंडेशन संचालित करने के लिए अनिल नेगी जी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने देवेश जोशी द्वारा लिखी पुस्तक ‘धूम सिंह चौहानÓ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर गौचर मेले में पहले दिन रावल देवता की पूजा के बाद प्रात: स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मेलाध्यक्ष द्वारा झंडारोहण कर मार्चपास की सलामी ली गई। गौचर मेला मुख्य द्वार से चटवा पीपल पुल तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुये मुख्य मेला द्वार तक क्रास कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल मैदान में बालक एवं बालिकाओं की दौड़, नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु प्रदर्शनी और शिक्षण संस्थाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पर रात्रि को मसहूर जादूगर द्वारा एक जादुई यात्रा में हैरत अंगेज जादू दिखाएं जाएंगे। गौचर मेले में पारम्परिक पहाडी संस्कृति से सजा पांडाल मेलार्थियों के बीच खासे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबनेट मंत्रीध्जनपद के प्रभारी मंत्री डा.धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी, गौचर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कमिश्नर गढवालध्मेला संरक्षक सुशील कुमार, जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, मेलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय आदि सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY