सीएम का हाथ सर पर पाकर नन्हीं वीरांगनाओं के खिले चेहरे

0
133

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शिनी में शामिल होने गये उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं की कला का प्रदर्शन देखकर उन्हें दिल से दुआ कि वह उत्तराखण्ड का उज्जवल भविष्य हैं और यह भविष्य आने वाले समय में देश के अन्दर उत्तराखण्ड का नाम रोशन करेंगे। वहीं जब नन्हीं वीरांगनाओं के सर पर मुख्यमंत्री ने हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया कि वह उत्तराखण्ड का नाम रोशन करेंगी और सरकार हमेशा उनके उज्जवल भविष्य के लिए उनके साथ खडी हुई है तो नन्हीं वीरांगनाओं के चेहरे ऐसे खिलखिला गये मानो उन्हें भगवान रूपी किसी चमत्कारी शक्ति ने आशीर्वाद दिया हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है तबसे वह राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा गम्भीर दिखाई देते हैं और उन्होंने प्रण ले रखा है कि अगर किसी ने भी महिला शक्ति पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के अन्दर महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो खाका तैयार कर चुके हैं उससे आने वाले समय में महिलाओं को सरकार के सुरक्षा चक्र का अनुभव खुद हो जायेगा। वहीं पिथौरागढ में एक कार्यक्रम में नन्हीं वीरांगनाओं से जब वह रूबरू हुये तो उन्होंने उनके सिर पर अपने आशीर्वाद का हाथ रखा तो यह आशीर्वाद पाकर नन्हीं वीरांगनाओं के चेहरे खिलते फूल की तरह खिलखिला गये।

LEAVE A REPLY