राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में दिखेगा पुष्कर का इकबाल

0
124

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। कल राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर देशभर में होने वाले मतदान को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान में पार्टी के साथ विपक्ष के कुछ नेताओं को भी साथ लेकर चलने का जो खाका तैयार किया हुआ है उससे यह सम्भावना प्रबल हो गई है कि इस चुनाव में उत्तराखण्ड के अन्दर से राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराकर पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर पार्टी नेताओं को अपनी राजनीतिक काबिलियत का इकबाल दिखा सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी सांसद, मंत्री, विधायक का मत गलत न हो इसके लिए भाजपा ने एक बडी रणनीति के तहत उन्हें ज्ञान दिया है कि किस तरह से मतदान किया जाना है। उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पार्टी की ओर से बनाई गई राष्ट्रपति उम्मीदवार को बडे अंतर से चुनाव जितवाने के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक बडे प्लान के तहत विपक्ष के विधायकों को भी देशहित में साथ लेकर चलने की रणनीति तैयार की है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भाजपा ने अपने गठबंधन की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी पहुंची थी जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य के सांसदों, मंत्रियों व विधायकों के साथ मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार से वादा किया था कि उत्तराखण्ड से उन्हें उम्मीद से ज्यादा मत मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा हैं और राष्ट्रपति उम्मीदवार के पक्ष में उत्तराखण्ड में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बडी रणनीति के तहत पार्टी के सांसदों, मंत्रियों व विधायकों के साथ विपक्ष को भी इस चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने के लिए उनसे एक बडी उम्मीद रखी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक जहां पार्टी के अन्दर है वहीं विपक्ष के काफी नेता भी उनकी राजनीति के कायल हैं क्योंकि पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक साल के कार्यकाल में किसी भी विपक्षी विधायक के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं किया और न ही उनके इलाके को विकास से दूर रखने की कोई सोच पाली जिसके चलते सम्भवत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी उम्मीद है कि पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार के पक्ष में जहां पार्टी के नेता मतदान करेंगे वहंी देशहित में विपक्ष के कुछ लोग भी इस मतदान में उनकी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY