समान नागरिकता कानून पर धामी की दिखेगी धमक

0
122

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे राजनेता हैं जो एक बार संकल्प ले लेते हैं तो उसे पूरा होने तक वह खामोश नहीं बैठते और न ही उस संकल्प से वह अपने आपको दूर रखते हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सामने ऐलान किया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य के अन्दर समान नागरिकता कानून को लागू किया जायेगा और जैसे ही पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी को जीत का तोहफा दिया तो उसके बाद उन्होंने तत्काल राज्य में समान नागरिकता कानून लागू करने को लेकर एक कमेटी का गठन किया और साफ संदेश दिया कि यह कमेटी जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी जिसके बाद सरकार राज्य में समान नागरिकता कानून को लागू करेगी। सरकार द्वारा गठित कमेटी ने चंद समय में ही दो बैठक आयोजित की और उसको लेकर राज्य में अब यह संदेश जा रहा है कि आने वाले कुछ समय के भीतर समान नागरिकता कानून पर धामी की धमक देशभर में दिखाई देगी और इस कानून के लागू होने से पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बडा आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में समान नागरिकता कानून को जल्द से जल्द लागू कराने की दिशा में आगे बढ चुके हैं और उन्होंने जिस तरह से इस कानून को लागू करने से पहले एक कमेटी का गठन कर उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने के लिए कहा है उसके बाद से इस कानून को लागू करने को लेकर बनाई गई कमेटी ने दो बार दिल्ली में बैठक कर यह संदेश दे दिया कि कमेटी जल्द से जल्द इस मामले में अपना प्रारूप तैयार कर सरकार को सौंप देगी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों के सामने बार-बार दोहराया है कि उन्होंने चुनाव के दौरान समान नागरिकता कानून को लेकर जो वायदा किया था उसको सरकार आगे बढ रही है और उसी के चलते राज्य में जल्द समान नागरिकता कानून लागू कराकर पुष्कर सिंह धामी देश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जायेगे जिन्होंने अपने राज्य में इस कानून को लागू करने का साहस दिखाया।

LEAVE A REPLY