नशे के दलदल में फंसे युवाओं की भी करायेंगे काउंसलिंगः प्रदीप राय

0
260

अल्मोडा(संवाददाता)। गायत्री विद्या पीठ से जुड़े गायत्री परिवार की टीम द्वारा प्रदीप राय एसएसपी अल्मोड़ा से पुलिस कार्यालय में आकर भेंट कर एक गोष्ठी की गई। इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप राय से गायत्री प्रज्ञा पीठ की टीम ने की भेंट की और नशे के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाहियों की सराहना करते हुए जागरूकता अभियान में सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर गोष्ठी में गायत्री परिवार की टीम द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रचलन में लगाम लगाने हेतु नशे के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उठाये जा रहे कदम की सराहना की गई।
इस अवसर पर गोष्ठी में गायत्री परिवार द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सहयोग किये जाने की बात कही। इस अवसर पर एसएसपी अल्मोडा प्रदीप राय ने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस नशे के दलदल में फंसे युवाओं की काउंसलिंग भी कराएगी, जिससे युवा इस मकडज़ाल से बाहर निकल सकें, इसके लिए आमजन मानस का सहयोग जरूरी है।
इस अवसर पर इसके अतिरिक्त गायत्री परिवार के सहयोग से पुलिस लाईन में बच्चों को संस्कारवान बनाने, अच्छाई व बुराईयों के प्रति जागरूक करने, जीवन मूल्य से अवगत कराए जाने हेतु पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन किये जाने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर गोष्ठी में डॉक्टर मंजू बोरा, मंजू जोशी, सरोज भट्ट, दीप जोशी, निर्मला अधिकारी, मीनू भट्ट, ऊषा जोशी, रजनी जोशी, डॉक्टर जे सी दुर्गापाल, सरोज मलकानी, बलवंत कनवाल, भीम सिंह, सतीश चंद्र, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY