पुराने भ्रष्टाचार की खुलने लगी परतें!

0
140

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपना विजन साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के पुराने मामलों को अब एक-एक कर खंगाला जायेगा और हर भ्रष्टाचारी उनकी सरकार में बेनकाब होगा? पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से हरक सिंह रावत से लेकर उनके एक करीबी पर शिकंजा कसना शुरू किया है उससे साफ झलक गया है कि पुष्कर सिंह धामी राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शपथ ग्रहण के बाद साफ संदेश दिया था कि राज्य में पारदर्शिता के साथ सरकार चलेगी और किसी ने भी अगर भ्रष्टाचार या घोटाला करने का दुसाहस किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुष्कर सिंह धामी ने पुराने शासनकाल में हुये भ्रष्टाचार व घोटालों की भी फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं और जिस तरह से कुछ समय पूर्व एक आईएएस को आय से अधिक के मामले में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया उससे भ्रष्टाचारी ब्यूरोक्रेसी में हडकम्प मचा हुआ है। कर्मकार बोर्ड में हुये घोटाले के लिए जहां एसआईटी की जांच शुरू करा दी गई है वहीं हरक सिंह रावत के एक करीबी की भी जांच शुरू करने का संकेत दिया गया है जिससे उन सभी लोगों में हडकम्प मचा हुआ है जिन्होंने पूर्व सरकारों में कुछ खेल बडे नाटकीय ढंग से खेलकर अपना साम्राज्य बडा किया था?

LEAVE A REPLY