संवाददाता
देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने कहा है कि 2०22-23 हेतु निर्धारित उत्तराखंड के 65.5 हजार करोड़ रुपए के बजट में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अलग से किसी बजट के आवंटन न होने पर, गहरा क्षोभ व्यक्त मद में 1००० करोड रुपये आवंटित किये जाने की मांग करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा गया।
इस अवसर पर उन्होंने पत्र में मांग की गई है कि जनहित से संबंधित संवेदनशील विषय पर सकारात्मक कदम उठाया जाए। जिससे विभिन्न विभागों के सहयोग से विशाल स्तर पर भावी समय में वृक्षारोपण स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जा सके और पूर्व से रोपित वृक्षों के संरक्षण, सुरक्षा, अनुश्रवण हेतु कार्य किए जा सकें। इस अवसर पर पत्र में कहा गया है कि यह हम सब का सामुहिक दायित्व है की वायु, जल, ध्वनि प्रदूषण को झेल रही आम जनता के जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु सभी उपाय किए जाये। इस अवसर पर पत्र में कहा गया है कि पर्यावरण क्षरण की कीमत पर शहरों में उगते कंक्रीट के जंगल विकास नहीं बल्कि विनाश के प्रतीक बन रहे है और भावी पीढ़ी की जिन्दगी को असुरक्षित बनायेंगे।
