नशा तस्करों पर कप्तान का चाबुक

0
139

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है और चौबीस घंटे के भीतर पुलिस टीम ने जहां बडी मात्रा में शराब बरामद की वहीं लाखों के गांजे के साथ दो नशा तस्करों को जेल की सलाखो ंके पीछे पहुंचाया है। कप्तान का कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का जो संकल्प लिया है उसी संकल्प को पूरा करने के लिए वह जनपद में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का ऑपरेशन चला रहे हैं।
पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने बताया कि पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद मोहान बैरियर पर वाहनों की चैकिंग शुरू की तो शक के आधार पर एक स्वीफ्ट कार और मोटर साइकिल को जब शक के आधार पर रोका तो उनके पास से लगभग आठ लाख रूपये का गांजे के बोरे बरामद हुये उन्होंने बताया कि दोनो नशा तस्कर देघाट के आस-पास के क्षेत्र से गांजा एकत्र कर काशीपुर के गांव में अधिक दाम के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने के डर से मोटरसाइकिल चालक अपना माल कार में लाद कर कार से आगे निकलकर पुलिस चैकिंग की सूचना कार चालक को दे रहा था जिससे गांजा काशीपुर पहुंचाया जा सके लेकिन पुलिस टीम ने दोनो नशा तस्करों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पकडा गया महमूद गाडी का चालक है तथा पवन कश्यप आईजीएल में कोयले का काम करता है और दोनो उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों को पकडने वाली टीम को ढाई हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY