कप्तान ने आवाम से किया सीधा संवाद

0
133

उत्तरकाशी(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने आवाम से सीधा संवाद कर उनकी फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए अफसरों को आदेश दिये। पुष्कर राज में जिस तरह से पुलिस अफसरों ने अब आवाम से सीधा संवाद करने का जो खाका तैयार किया है उससे राज्यवासियों को आशा की किरण दिखाई देने लगी है कि अब उन्हें अपनी फरियाद लेकर अफसरों के कार्यालयों पर भटकना नहीं पडेगा।
पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा कोतवाली जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई, जनता की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके द्वारा समस्याओं के तुरन्त निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। जनसंवाद कार्यक्रम में आये स्थानीय लोगों द्वारा थाना दिवसध् जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर कप्तान को बधाई दी गई एवं उनके इस फैसले का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि एक बेहतर पुलिसिंग एवं पुलिस-पब्लिक कम्युनिकेशन के लिए यह बहुत ही आवश्यक है। जनता द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की गई साथ ही नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा जनपद में छेड़ी गई मुहिम हेतु पुलिस कप्तान का आभार प्रकट करते हुये मुहिम को लगातार जारी रखने का अनुरोध किया गया। नशे के आदी बच्चों व युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाने हेतु स्कूल तथा अन्य संस्थानों पर नशा कांउसलिंग/जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निवेदन किया गया। कुछ लोगों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में गंगा किनारे घाटों पर व अन्य जगहों पर नशा एवं उपद्रव करने की शिकायत की गई जिन पर पुलिस कप्तान द्वारा सम्बन्धित प्रभारियों को मिशन मर्यादा के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जनता से प्राप्त बाजार व भीड-भाड वाली जगहों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले सिरफिरों पर कार्रवाई करने की शिकायत पर यातायात निरीक्षक को दस दिन तक लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये तथा बाजार में अनावश्यक रुप से नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने व पार्किग हेतु सुव्यवस्थित योजना बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त कुछ युवाओं के द्वारा जनपद उत्तरकाशी में 15 जून से प्रारम्भ हो रही पुलिस भर्ती के दौरान अन्य परीक्षा होने से भर्ती में सम्मलित न हो पाने की समस्या जाहिर करने पर पुलिस कप्तान द्वारा उन्हें भर्ती परीक्षा हेतु अतिरिक्त मौका दिये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।

LEAVE A REPLY