देहरादून(संवाददाता)। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को एक धाकड ऑलरॉउण्डर करार दिया हुआ है और इस ऑलरॉउण्डर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह से राजनीति के 2०-2० मैच में अपना जलवा दिखाया उससे विपक्ष और भाजपा के ही दर्जनों राजनेता गश खाये हुये हैं और चम्पावत में हुये उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से अपनी राजनीतिक गूगली से समूचे विपक्ष को चकमा देते हुए उत्तराखण्ड के इतिहास में सबसे बडी जीत का तमका अपने नाम किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में एक लम्बे युग तक कमल को खिलाने के विजन में किस तरह से एक बडी सधी राजनीतिक पारी खेलने के मिशन में आगे बढे हुये हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में समूचे विपक्ष को जिस तरह से अपनी राजनीतिक पारी से बौना कर दिया है उससे साफ नजर आ रहा है कि एक लम्बे युग तक समूचा विपक्ष भाजपा के सामने कभी भी कोई चुनौती नहीं खडी कर पायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के हाथों से सभी मुद्दों को अपने हाथ में लेकर जिस तरह से उनका हल करने के मिशन में कामयाबी हासिल की है उससे विपक्ष को भी समझ नहीं आ रहा है कि वह पुष्कर सिंह धामी के राजनीति में बढते कदमों को कैसे रोक पायेंगे? चम्पावत में हुये उपचुनाव में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को चुनावी रणभूमि में ढेर करके रख दिया उससे कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को अपने राजनैतिक भविष्य का भी खतरा दिखाई देने लगा है क्योंकि पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता चलाने के लिए जो गुगली की है उससे समूचा विपक्ष चकरा गया है?
