चकराता वन विभाग डीएफओ के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

0
183

मनोज सैनी(विकासनगर)। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है । इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाना है कि 1972 में की थी।यह पर्व 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में सहसपुर रेंज तिमली रेंज,रीवर रेंज डाकपत्थर,लांघा रेंज मे बड़ी धूमधाम से पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रीवर रेंज कालसी में डीएफओ चकराता, रेंज अधिकारी जेएस धमांदा ,वन कर्मियों ने दर्जनों पौधे रोपकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।इस मौके पर चकराता डीएफओ ने कहा कि आज हमारे पास केवल नई जनरेशन के लिए एक ही प्लेनेट है, हमारा यही उद्देश्य है कि हम इस प्लेनेट को किस प्रकार बचाने में सफल हो।इसके संवर्धन और संरक्षण के लिए आज हम वृक्षारोपण कर रहे हैं जिससे धरती को साफ स्वच्छ रख सकें और पर्यावरण को बचाया जा सके। आज हमारे द्वारा स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY