सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण यही हमारे जीवन का आवरण
अल्मोडा/ देहरादून(संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के तत्वावधान में आने वाले कल को बेहतर बनाने एवं पर्यावरण को हरा-भरा रखन के लिए पुलिस लाईन के आस पास स्वयं वृक्षारोपण कर सभी को सभी को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने हेतु जागरूक करते हुए छायादार एवं फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर इसके साथ ही सभी लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने की अपील की है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ाध् रानीखेत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं निरीक्षक एलआईयू द्वारा लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, तपेश चंद पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत, राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार, जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक, कमल कुमार पाठक निरीक्षक एलआईयू, सहित अन्य पुलिस अधीक्षक, कर्मचारियों से पुलिस लाईन परिसर में पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर इसी क्रम में जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों एवं कर्मचारियों द्वारा थाना परिसर एवं आस-पास कई फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाई गयी। इस अवसर पर कहा गया कि इसके साथ विगत वर्ष लगाये वृक्षों की भी देखभाल भी लगातार की जा रही है ।
