उत्तराखण्ड के सपूतों की जुगलबंदी से चमकेगा उत्तराखण्ड

0
110

बाबा योगी उत्तराखण्ड को देगे ‘सुरक्षा कवच’
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के दो सपूतों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की कमान जिस जज्बे के साथ संभाल रखी है उससे भ्रष्टाचारी से लेकर माफियाओं के मन में एक बडा डर दिखने लगा है। चम्पावत में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए देश के सबसे बडे उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे आये और उन्होंने खुले मन से पुष्कर ंिसह धामी के सत्ता चलाने की शैली की जमकर तारीफ की उससे साफ नजर आ रहा है कि इक्कीस वर्षों बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला जब भाजपा के दो मुख्यमंत्री एक सुपर जुगलबंदी दिखाकर एक दूसरे का साथ निभाने का वायदा कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के इन सपूतों की जुगलबंदी देखकर राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण है कि अब उनका उत्तराखण्ड चमकेगा और बाबा योगी उत्तराखण्ड को सुरक्षा कवच देने के लिए जिस तरह से आगे बढे हुये हैं उसकी पुष्कर सिंह धामी ने भी खूब तारीफ की और कहा कि जब उत्तर प्रदेश शांत रहेगा तो उत्तराखण्ड में भी शांति रहेगी और बाबा योगी ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य को भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त किया है उसका ही परिणाम है कि समूचे देश में बाबा योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जा रहा है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है तब से वह लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकातों का दौर करते आ रहे हैं और इक्कीस सालों से जो परिसम्पत्तियों का बटवारा रूका हुआ था वह उत्तराखण्ड के दो सपूतों ने मात्र पन्द्रह मिनट के अन्दर ही परिसम्पत्तियों के बटवारे पर अपनी अंतिम मोहर लगा दी थी। पौडी में जन्में योगी आदित्यनाथ जब भी उत्तराखण्ड आये तो पुष्कर सिंह धामी ने आगे बढकर उनका अभिवादन किया और हर बार उत्तराखण्ड के इन सपूतों ने आपसी तालमेल दिखाकर दोनो राज्यों को जिस तरह से आदर्श राज्य बनाने के लिए खाका तैयार किया वह किसी से छुपा नहीं है। दोनो राज्यों के मुख्यमंत्री फैसला लेने में चंद मिनट से ज्यादा नहीं लगाते चाहे कितने बडे फैसले भी उन्हें क्यों न करने हों। उत्तराखण्ड की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश को जिस तरह से बाबा आदित्यनाथ योगी ने अपराधों को लेकर शांत किया है उससे उत्तराखण्ड सरकार भी चैन से है कि उनके राज्य में अब उत्तर प्रदेश से अपराधियों के आने का दुसाहस बंद हो गया है। योगी आदित्यनाथ ने चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी की एतिहासिक जीत कराने के लिए वहां रोड-शो भी किया और दोनो ने एक वाहन में आकर आवाम से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील तक की और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के चम्पावत में आने से जिस तरह से लोगों के मन में एक बडा जोश देखने को मिला वह उत्तराखण्ड में एक नई इबारत लिखता हुआ नजर आ रहा है और यह साफ हो चुका है कि उत्तराखण्ड के इन सपूतों की जुगलबंदी से उत्तराखण्ड चमक उठेगा।

LEAVE A REPLY