चंपावत/ देहरादून(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता, मां पूर्णागिरी, मां शारदे सहित अन्य देवी देवताओं का नाम लेकर अपने भाषण की शुरूआती की। देवभूमि उत्तराखंड को कोटी कोटी नमन करते हुए सभी को नमन करता हूं। खटीमा में भी आना था और उस कार्यक्रम को स्थगित कर टिहरी आदि क्षेत्रों में प्रचार के लिए गया और उस समय खटीमा का दौरा नहीं कर पाया। खटीमा गये होते तो खटीमा की तस्वीर कुछ ओर होती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश विकास की यात्रा में एक साथ मिलकर आगे बढेगें और मिलकर इसका समाधान किया जायेगा।
यहां चंपावत विधानसभा के टनकपुर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पुष्कर सिंह धामी के यशस्वी नेतृत्व में दो तिहाई से जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है और यह अब चंपावत का सौभाग्य है केवल एक जनप्रतिनिध का नहीं बल्कि एक मुख्यमंत्री का चुनाव करना है और 1997 में स्थापना हुई चंपावत की और 25 वर्ष में विकास, रोजगार, तीर्थों व पर्यटन के विकास के सपने देखे और सभी साकार होने जा रहे है और चंपावत में प्रत्याशी के रूप में सीएम धामी यहां से चुनाव लड रहे है ओर कैलाश गहतोडी ने विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को आंमंत्रित करता हूं ओर यहां से चुनाव लडे और मुझे भी टनकपुर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि चंपावत के साथ बहुत कुछ होगा और कभी भी अवसर मिले तो किसी भी अवसर को चूकना नहीं चाहिए और युवा मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक जीत देकर विजयी बनाये। गुरूनानक देव का विशेष लगाव था और विवेकानंद का भी लगाव रहा और दूनागिरी, गोरखनाथ धाम और कितने ऐसे धाम है और सभी लोग सौभाग्यशाली है और यहां से देश की सेवा करने का अवसर प्रापत हो रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के बारे प्रधानमंत्री बार बार उतराखंड का पानी व जवानी के बारे में कहते है और उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के किसानों को पानी देता है और यही उत्तराखंड की विशेषता है। पीएम के मागदर्शन में उत्तराखंड विकास की नई उचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि वह तीन दिन उत्तराखंड आये और कई वर्षों में अपनी जन्मभूमि में आने का अवसर मिला और स्कूल उत्तराखंड में की और उस समय किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं थी और जब गांव गया तो सभी प्रकार की सुविधायें मिली और पर्यटन के क्षेत्र में भी कई सुविधायें देखने को मिली। प्राकृतिक आपदा की चपेट में केदारनाथ आ गया था और आज वहां फिर से निर्माण कार्य किये गये और बाबा केदारनाथ में लाखों श्ऱद्धालु दर्शन कर चुके है। गंगोत्री यमुनोत्री का भी दर्शन श्रद्धालुओं ने किये है और पर्यटन के क्षेत्र में भी नैनीताल, रानीखेत, चंपावत, अल्मोडा आदि क्षेत्र है और यहां पर प्रकृति के सौन्दर्य को देखकर आनंद मिलता है और भगवान कृष्ण अवतार देने के लिए आये थे।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी चुनाव लडेंगें ओर भारी बहुमत से विजयी बनेंगें किसी को संदेह नहीं जब तक सफलता हाथ न लग जाये और हमें चुनाव जीतना है भारी बहुमत ऐतिहासिक मतों के साथ जीतना है और स्वत: स्फूर्त मतदान के लिए आना होगा। विकास की संभावनायें दिखाई देती है और 25 वर्ष की यात्रा को चंपावत पूरा कर रहा है और विकास के लिए स्वयं मुख्यमंत्री यहां आये है ओर प्यासा कुएं के पास जाता है लेकिन यहां उल्टा है। विकास व पर्यटन को आगे बढाना है और पांच वर्ष की सरकार को उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने अपना समर्थन दिया और एक नई टीम व उत्साह के साथ सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काम प्रारंभ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री ने विकास किया और रेलवे परियोजना का कार्य तेजी के साथ चल रहा है और उत्तराखंड व उप्र विकास की यात्रा में एक साथ मिलकर आगे बढेगें और मिलकर इसका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उसके सकारात्मक परिणाम सामने आयें है और हरिद्वार में अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को समर्पित किया और भारी बहुमत से धामीजी को चुनाव जितायें और मुख्यमंत्री स्वयं आपके बीच है और बाबा गोरखनाथ का अनुयायी हूं। उत्तराखंड को लंबी विकास की लडाई के लिए तैयार रहना होगा ओर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढाने का काम कर रहे है और यह अतुलनीय है और इस कार्य को आगे बढाना होगा और विकास से अधिक से अधिक नौजवानों को रोजगार मिल सकेंगें और टूरिज्म को बढावा दिया जायेगा और यहां पर विकास की अनेक संभावनायें है और नये उत्तराखंड को बनाना होगा और सभी प्रकार का नेतृत्व है और भाजपा के नेतृत्व में कार्य होते देखा है और धामीजी के नेतृत्व में बेहतर विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगा और उसका सौभाग्य चंपावतवासियों को ही मिलेगा चंपावत की जनता एक विधायक व एक मुख्यमंत्री का चुनाव करने का जा रहा है।
