पुष्कर के साथ आवाम का सडकों पर सैलाब

0
140

चम्पावत(संवाददाता)। सात दिन बाद चम्पावत में उपचुनाव होने जा रहा है और पुष्कर सिंह धामी के रोड-शो और उनकी सभाओं में जिस तरह से आवाम का जनसैलाब उमड़ रहा है उसको देखते हुए वहां पुष्कर सिंह धामी के नाम की एक बडी आंधी चल पडी है और जो हरदा दम भर रहे हैं कि वह अब चम्पावत में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे तो उससे चम्पावत की जनता एक स्वर में यही बोलती हुई नजर आ रही है कि हरदा कहां रोक पाओगे पुष्कर की इस आंधी को। चम्पावत में होने वाला उपचुनाव एकतरफा ही नजर आ रहा है क्योंकि भाजपा के छोटे कार्यकर्ता से लेकर बडे-बडे राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए जिस तरह से संकल्प लेकर चम्पावत पर चप्पे-चप्पे पर कमल को खिलाने के लिए अपना मिशन शुरू कर रखा है उससे साफ नजर आ रहा है कि तीन जून को जब मुख्यमंत्री के उपचुनाव का परिणाम आयेगा तो कांग्रेस के भी बडे-बडे राजनेता उन्हें इस जीत की बधाई देते हुए नजर आयेंगे।
चम्पावत में जब भी पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी की कहीं भी जनसभा होती है तो वहां आवाम का जनसैलाब उमड आता है और पुष्कर धामी व उनकी पत्नी गीता धामी जिस तरह से आवाम के सामने अपने आपको एक सामान्य नागरिक मानकर उनसे खुले मन से मिल रहे हैं उससे चम्पावत की जनता के मन में इतनी बडी खुशी दिखाई दे रही है कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और उनका मानना है कि जिस मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने तिनकाभर भी सत्ता का अंहकार नहीं है उन्हें क्यों न हम अपने चम्पावत का दुलारा बनायें।

LEAVE A REPLY