अध्यक्ष धानिक ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में संभाला पदभार

0
126

देहरादून(संवाददाता)। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति एन एस धानिक ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय नैनीताल से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एन एस धानिक ने आज दून स्थित पार्क रोड में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखंड के कार्यालय पहुंचे और जहां पर प्राधिकरणके सदस्य जी एस धर्मशक्तू, जे एस बिष्ट, जगतराम जोशी व राजकुमार सिंह राघव व सचिव सह निबंधक अब्दुल कय्यूम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यख का स्वागत किया और इसके बाद न्यायमूर्ति एन एस बिष्ट ने कार्यालय में विधिवत अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर बैठक में न्यायमूर्ति एन एस धानिक ने प्राधिकरण के कार्यों के प्रति आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता लाने की वकालत की और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने े निर्देश दिये। इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में अपर पुलिस अधीक्षक एवं उससे उच्च पदों के पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध अवचार की शिकायतों की सुनवाई की जाती है और सुनवाई के बाद यदि कोई पुलिस अधिकारी अवचार का दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध प्राधिकरण पीठ द्वारा की गई संस्तुति के अनुसार कार्यवाही करने की संस्तुति उत्तराखंड शासन को प्रेषित की जाती है।

LEAVE A REPLY