चम्पावत उपचुनाव मंे क्या करेंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक?

0
134

चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के चम्पावत में उपचुनाव होना है और इस चुनाव में सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सामना कांग्रेस की कमजोर प्रत्याशी से होने भले ही जा रहा है लेकिन चम्पावत में सजी चुनावी रणभूमि में कांग्रेस का कहीं भी नामो निशान नजर नहीं आ रहा जिसको देखते हुए चम्पावत की जनता चुटकी ले रही है कि कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की मीडिया में लम्बीचौडी सूची तो प्रकाशित करा दी लेकिन यह स्टार प्रचारक आखिरकार चम्पावत में प्रचार करने किस जनता के सामने आयेंगे जो पुष्कर सिंह धामी को ही अपना विधायक मान चुकी है और चप्पे-चप्पे पर जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी की जनसभायें हो रही है और आवाम के मन में उस पल का इंतजार है जिस दिन पुष्कर सिंह धामी वहां से विधायक बनेंगे ऐसे में कांग्रेस के बडे-बडे दावे और उनके स्टार प्रचारकों का भाषण सुनने कौन जायेगा यह अभी से ही एक बडा सवाल खडा हो गया है?
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने मात्र दस माह के भीतर जिस तरह से अपने आपको आवाम के सामने एक बडे महानायक के रूप में पेश किया है उससे राज्य की जनता के मन में एक आशा की किरण जाग गई है कि पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे योद्धा हैं जो भ्रष्टाचार के सभी रावणों का अंत करने के लिए अपने हाथ में चक्र सम्भाल चुके हैं और बडे से बडे भ्रष्टाचारियों को साफ अल्टीमेटम दे दिया है कि पुष्कर राज में काली छाया देखने को नहीं मिलेगी। पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता चलाने का जो पैमाना तय किया है उसने भाजपा के उन सभी बडे राजनेताओं की नींद उडाकर रख दी है जो इस अरमान से सत्ता पर काबिज हो रखे हैं कि कभी न कभी उन्हें भी राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है।
पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ हैं जिन्हें इस बात का इल्म है कि आवाम का दिल कैसे जीता जाता है और उन्होंने राज्य के अन्दर एक बडा संदेश देने के लिए अपनी किचन टीम में बेहद ईमानदार अफसरों को तैनात किया है उससे राज्यवासियों और आन्दोलनकारियों को एक आशा की किरण दिखाई देने लगी है कि अब उनके सपनों का राज्य बनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने अपने कदम आगे बढा दिये हैं।
उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव से पूर्व मीडिया के बडे-बडे महा पंडितों ने आंकलन कर रखा था कि उत्तराखण्ड के अन्दर भाजपा मात्र बीस से पच्चीस सीटों पर ही सिमट कर रह जायेगी और कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी लेकिन ऐसे सपने देखने वाले मीडियाकर्मियों को राज्य की जनता ने आईना दिखा दिया और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को बेहद कुशल राजनेता मानते हुए भाजपा को एक बार फिर यह सोचकर सत्ता दी कि पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव में जो वायदे किये हैं उन्हें वह शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए आगे आयेंगे। उत्तराखण्ड के अन्दर 31 मई को राज्य के उस महानायक पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव होने जा रहा है जिस पर उत्तराखण्ड से लेकर देश-विदेश की जनता भी गुमान करने लगी है। कांग्रेस के चंद बडबोले नेता भले ही ढोल पीट रहे हों कि पुष्कर सिंह धामी को वह उपचुनाव में हरा देंगे लेकिन चम्पावत में जब ‘क्राईम स्टोरीÓ की टीम ने चप्पे-चप्पे का सर्वे किया तो लोग यह कहकर चुटकी ले रहे थे कि कांग्रेस ने जिस तरह से उपचुनाव के लिए अपने लम्बेचौडे स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उससे यह सवाल खडे हो रहे हैं कि आखिरकार यह स्टार प्रचारक किसे अपना भाषण सुनाने के लिए आयेंगे जब चम्पावत की जनता ने एक सिरे से फैसला कर लिया है कि चम्पावत अब पुष्कर सिंह धामी का हो चुका है? लोगों से जब उपचुनाव को लेकर बातचीत की गई तो उनका एक स्वर में कहना था कि चम्पावत के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री उनके जनपद से चुनाव लड रहे हैं।
उनका कहना था कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के लिए एक ऐसे राजनेता बन चुके हैं जिनकी सत्ता को हिलाना एक लम्बे युग तक किसी के बस का नहीं है? चम्पावत के लोगों का कहना था कि उत्तराखण्ड में हुये आज तक के उपचुनाव में जितने मतों से पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव जीते हैं उन सभी का रिकार्ड पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में तोडेंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है क्योंकि चम्पावत में बच्चे से लेकर बूढे तक का यही मानना है कि अब उनका चम्पावत पुष्कर सिंह धामी के नाम लिख दिया गया है?

LEAVE A REPLY