पुष्कर से पुष्कर का चुनाव में सामना!
आवाम बोल रहा देश के मानचित्र पर चमकेगा चम्पावत
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के चम्पावत में उपचुनाव होना है और इस उपचुनाव में कांग्रेस ने ऐसा ढिंढोरा पीटा कि पुष्कर सिंह धामी को खटीमा की तर्ज पर हराया जायेगा लेकिन जब चम्पावत मंे हो रहे चुनाव को लेकर वहां की जनता का मिजाज खंगालने के लिए ‘क्राईम स्टोरी’ की टीम ने चम्पावत में डेरा डाला और वहां आवाम से रूबरू होकर उनसे उपचुनाव को लेकर जमीनी हकीकत का पता किया तो यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चम्पावत मंे तो कांग्रेस का कहीं कोई वजूद ही नहीं है और न ही उनकी कोई सभा और न ही उनका कहीं प्रचार होता दिखाई दिया जिससे कि यह दिखाई दे कि उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी का कितना बडा चुनावी संग्राम कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी से होना है? चम्पावत को जब करीब से देखा और वहां के लोगों का दिल टटोला गया तो शीशे की तरह साफ हो गया कि चम्पावत में उपचुनाव पुष्कर का पुष्कर से ही होना है ऐसे में यह चुनाव एकतरफा ही नजर आ रहा है और वहां का आवाम यह बोल रहा है कि चम्पावत के जो पर्यटक स्थल अभी तक उत्तराखण्ड के मानचित्र पर ही दिखाई देते थे वह अब देश-विदेश के मानचित्र पर भी दिखाई देंगे इसमें कोई दोराय नहीं है और यह भी साफ किया कि पुष्कर ंिसंह धामी के चुनाव जितने के बाद चम्पावत का जो विकास होगा वह चम्पावत जिला बनने के बाद वहां हुये विकास से सौ गुना ज्यादा ही देखने को मिलेगा।
चम्पावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और इस उपचुनाव में उत्तराखण्ड के नायक बन चुके पुष्कर सिंह धामी का सामना कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी से होना है और कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता हुंकार मार रहे हैं कि पुष्कर सिंह धामी को जिस तरह से खटीमा में चुनाव हराया गया था उसी तर्ज पर चम्पावत मंे भी कांग्रेस पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हरायेगी। कांग्रेस के इस दावे की सच्चाई जानने के लिए जब ‘क्राईम स्टोरी’ की टीम चम्पावत पहुंची तो वहां का नजारा देखकर ऐसा आभास ही नहीं हुआ कि पुष्कर सिंह धामी का चुनाव में कांग्रेस से सामना होने जा रहा है। चम्पावत बाजार मंे बने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का हुजूम उमडा रहता है और वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को एक अभूतपूर्व जीत बनाने की दिशा में चम्पावत के चप्पे-चप्पे पर धामी के लिए प्रचार प्रसार करते हुए दिखाई दे रहे हैं और नुक्कड सभाओं से लेकर जगह-जगह भाजपा की टीमों का प्रचार प्रसार देखकर यही दिखाई दिया कि चम्पावत मंे उपचुनाव तो होगा लेकिन यह उपचुनाव पुष्कर का पुष्कर से ही होगा क्योंकि कांग्रेस इस चुनाव मंे कहीं भी खडी हुई दिखाई नहीं दे रही है और भाजपा के साथ जनता भी एक स्वर में बोल रही है कि पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में इतनी बडी जीत हासिल करेंगे जिसका कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता है।
पूर्व आन्दोलनकारी राजू शर्मा कहते हैं कि चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी का चुनाव लडना इलाके के लोगों के लिए एक बडा शुभ संकेत है और उनके चुनाव लडने से चम्पावत मंे विकास का एक बडा अध्याय लिखा जायेगा यह साफ हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ऐसे राजनेता हैं जो कोई भी संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करने तक चैन से नहीं बैठते और अब यह तय है कि पुष्कर सिंह धामी चुनाव जीतने के बाद चम्पावत को एक नया चम्पावत बनाने की दिशा में अपने विजन के तहत काम करते हुए दिखाई देंगे और इसमें कोई शक नहीं कि पुष्कर सिंह धामी यहां से इतनी बडी जीत हासिल करेंगे जिसका किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया होगा।
चम्पावत निवासी राजेन्द्र बोरा से जब उपचुनाव को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने साफ कहा कि चम्पावत मंे उपचुनाव सिर्फ नाम मात्र का हो रहा है क्योंकि कांग्रेस कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रही और न ही चम्पावत में कांग्रेस का कोई वजूद है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी एक बडी सोच के राजनेता हैं और चम्पावत की जनता को इस बात का इल्म है कि जब पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से उपचुनाव जीतेंगे तो चम्पावत के पर्यटक स्थल जो अभी तक मात्र उत्तराखण्ड के मानचित्र पर ही दिखाई देते रहे हैं वह पुष्कर सिंह धामी के चुनाव जीतने के बाद देश-विदेश के मानचित्र पर भी दिखाई देंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्हांेने कहा कि पिथौरागढ से अलग होकर जब चम्पावत जिला बना था तो उसका कुछ विकास हुआ लेकिन अब जब राज्य के मुख्यमंत्री चम्पावत से चुनाव जीतेंगे तो चम्पावतवासियांे को एक नया चम्पावत देखने को मिलेगा।
चम्पावत निवासी चिंतामणी बिष्ट से जब उपचुनाव में कांग्रेस के चुनाव जीतने के हो रहे दावों के बारे में जब उनसे बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इस जनपद में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है और न ही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कोई मुकाबला है। उन्होंने बेबाक मन से कहा कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के एक बडे राजनेता के रूप में उभर कर सामने आये हैं जिन पर समूचे राज्य की जनता उन पर एक बडा विश्वास दिखाकर एक अलग उत्तराखण्ड का सपना देखने में लग गई है। उन्होंने कहा कि चम्पावत पहले जिला था जिसमें विकास हुआ लेकिन अब जब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चुनाव जीतेंगे तो एक नया चम्पावत देखने को मिलेगा।
चम्पावत निवासी दीपक राज से जब 31 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस जिले में इतनी पॉवरफुल है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हरा देंगी तो इस पर दीपक राज हैरान होकर बोलते हैं कि जिस कांग्रेस का चम्पावत में कोई जनाधार ही नहीं है और न ही उनका कोई ऐसा प्रचार प्रसार दिखाई दे रहा है जिससे कि किसी को ऐसा आभास हो कि पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि चम्पावत की जनता एक स्वर में पुष्कर ंिसंह धामी को विजय तिलक लगाने का संकल्प ले चुकी है और जब चुनाव परिणाम सामने आयेगा तो कांग्रेस के वो नेता चेहरा छुपाते हुए नजर आयेंगे जो दम भर रहे हें कि उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को हरायेंगे।
