भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

0
131

पंतनगर(संवाददाता)। उधम सिंह नगर में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है शांतिपुरी क्षेत्र में खनन को लेकर एक बार गोलियों की गडग़ड़ाहट से दहशत फैल गई । खनन पट्टे के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पंतनगर शांतिपुरी मंडल के महामंत्री संदीप कार्की पुत्र जगत सिंह शांतिपुरी नंबर तीन में निवास करते है। शनिवार सुबह संदीप की पड़ोस में रहने वाले ललित मेहता से खनन पट्टे पर जाने वाले मार्ग को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बडऩे पर ललित मेहता ने संदीप के सीने पर असलहा सटाकर फायर कर दिया।
परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल संदीप को किच्छा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देख उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर निजी अस्पताल में डाक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए, और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर संदीप कार्की की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रीति और पुत्र दक्ष तथा पुत्री अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े शांतिपुरी निवासी संदीप कार्की की आप सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक संदीप का शांतिपुरी नंबर 2 में खनन पट्टा है। आज सुबह रास्ते को लेकर उसका वहीं के रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा कर दिया। संदीप ने विरोध किया तो विवाद कर रहे व्यक्ति के भाई ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से संदीप को गोली मार दी। गंभीर हालत में संदीप को रुद्रपुर शहर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY