खाई में गिरी गाडी एसडीआरएफ बनी देवदूत

0
236

देहरादून(संवाददाता)। थाना अगस्त्यमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी कि काकड़ा घाट कुंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें छह लोग सवार है।
इस दौरान सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। उक्त वाहन गौरीकुंड से अगस्यमुनि आ रहा था, जो काकड़ा घाट कुंड के पास अनियंत्रित होने से रोड से नीचे पलट गया। इस दौरान बताया गया कि वाहन में ०6 स्थानीय लोग सवार थे, जिनमें से चार सामान्य घायल थे जबकि दो अन्य गंभीर घायल थे और नीचे खाई में गिरे हुए थे।
इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए ,अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों घायलों को पिग्गी बैक के माध्यम से पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जिसके उपरांत उन्हें अग्रिम उपचार हेतु 1०8 आपातकालीन चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि घायलों में दर्शन लाल पुत्र कृथू लाल उम्र 52 वर्ष, खुशाल सिंह पुत्र चन्द्र सिह उम्र 43 वर्ष, राय सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 53 वर्ष, नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 वर्ष, ारायण सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 23 वर्ष, चालक करण सिंह पुत्र बलवन्त सिंह उम्र 3० वर्ष शामिल है।

LEAVE A REPLY