भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने के मिशन में हजूर की टीम

0
113

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लेने वाले पुष्कर सिंह धामी की किचन टीम को देखकर राज्य की जनता के मन में एक आशा की किरण जाग चुकी है कि यह टीम उत्तराखण्ड के अन्दर से भ्रष्टाचार का नाश कर देगी क्योंकि इस टीम में ईमानदार अफसरों की तैनाती से यह साफ हो चुका है कि पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर स्वच्छता और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाने का संकल्प लेकर ही सत्ता पर आसीन हुये हैं और अब हर उस विभाग में बडा डंडा चलेगा जहां भ्रष्टाचार की काली छाया लम्बे अर्से से आवाम को दर्द देती आ रही है।
उत्तराखण्ड में दस माह पूर्व सत्ता संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी ने जैसे ही राज्य के पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश की छुट्टी की थी उसी दौरान यह साफ हो गया था कि पुष्कर ंिसह धामी अपनी किचन टीम में किसी भी ऐसे अफसर की तैनाती नहीं करेंगे जिन पर तिनकाभर भी दाग हो। ओमप्रकाश की मुख्य सचिव पद से छुट्टी ने उत्तराखण्डवासियों के मन में एक बडा संचार पैदा किया था कि पुष्कर ंिसह धामी उस सिस्टम पर बडा प्रहार करेंगे जिससे राज्य की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है और उसे राज्य के कुछ विभागों में अपने काम कराने के लिए भ्रष्टाचारियों के आगे झुकना पडता है? पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों को एक बडा संदेश देने के लिए अपनी किचन टीम में जिस तरह से देश के ईमानदार अफसरों को शामिल किया उसी समय से यह बात शीशे की तरह साफ हो गई कि पुष्कर सिंह धामी के राज में अब भ्रष्टाचार करने वालों पर एक बडा डंडा चलेगा और उनकी किचन टीम के अफसर राज्य में पनप रहे भ्रष्टाचार का नाश करने के लिए खुद अगली पक्ति में खउे रहेंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री जो कि देश को भ्रष्टाचारमुक्त करने का संकल्प लिये हुये हैं इसी के चलते उनके सखा पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचारमुक्त देश के विजन को अपने उत्तराखण्ड में धरातल पर उतारने के लिए भ्रष्टाचारमुक्त उत्तराखण्ड बनाने का एक बडा संकल्प लेकर सत्ता चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY