मां गंगा के चरणों में पहुंचे पुष्कर

0
162

हरिद्वार/ देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गंगा मां से असीम प्रेम है और यही कारण है कि वह उत्तराखण्ड की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए बार-बार गंगा मां के चरणों में पहुंचकर वहां शीश झुकाते हैं और उनका गंगा मां से प्रेम देखते ही बनता है। कभी भी पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में गंगा के तट पर पहुंच कर उत्तराखण्ड की दैवीय आपदाओं से बचाने व राज्य की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और आज उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गंगा मैया के जन्मोत्सव पर गंगा तट पर पूजा अर्चना की देश और उत्तराखण्ड की सुख समृद्धि के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।
उल्लेखनीय है कि भारत में गंगा मैया का जन्मोत्सव वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन मनाया जाता है। गंगा जन्मोत्सव पुष्य नक्षत्र और अमृत सिद्ध योग में मनाया जाता है। इस दिन माता गंगा ब्रह्म लोक से ब्रह्मा के कमण्डल से निकलकर, भगवान विष्णु के चरणों को धोती हुई, भगवान आशुतोष की जटाओं में आई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी पी एल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पुजारी, अमित शास्त्री सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY