यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे तीन मई को

0
135

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। चार धामों में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 3 मई को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा।ऐसे में आज यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की का मुहूर्त तय किया गया।
श्री पांच मंदिर समिति ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली मैं आज यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की घोषणा की मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया की 3 मई 2० गति बैसाख मंगलवार 12:15 पर अभिजीतअभिजीत मुहूर्त एवं रोहिणी नक्षत्र में मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन मई को 8:3० प्रात: करनाली गांव से शनिमहाराज की डोली के साथ मां यमुने की डोली यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी ठीक 12:15 मिनट पर कपाट शुभ मुहूर्तकर्क लग्न ,रोहणी नक्षत्र,अभिजीत मुहूर्त अमृत वेलाअक्षय तृतीया(अखा तीज) के मौके पर खोल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY