देहरादून(संवाददाता)। राजधानी देहरादून में परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने आईएसबीटी रोडवेज बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए चार धाम यात्रा व यात्रा सीजन के मद्देनजर भी यह दौरा अहम था मंत्री ने साफ-सफाई व व्यवस्था दुरुस्त न पाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान मंत्री का औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप मच गया ।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि सभी विभागीय अधिकारी आमजन के हितों को देखते हुए समय से सभी काम करें और जनता को लाभ मिले सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों को पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
